कच्चे केले की सब्जी | कच्चे केले की सूखी मसाला सब्जी | Kele ki sabji recipe | banana curry recipe |
कच्चे केले की सूखी चटपटी मजेदार सब्जी - कच्चे केले की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट चटपटी मजेदार सब्जी की रेसिपी है । खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है ,अगर रोज की सब्जी से कुछ भी अलग चटपटा खाने का मन करे तो आप इस सब्जी को झटपट बनकर तैयार कर सकते हैं । इस सब्जी को लंच डिनर या सुबह के नाश्ते में पराठे के साथ बनाये सबको यह सब्जी बहुत ही पसंद आती है कच्चे केले की सब्जी बहुत ही पौष्टिक सब्जी भी मानी जाती है इसमें आयरन कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है । पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है इस चटपटी केले की सब्जी की बहुत ही आसान रेसिपी को जो बहुत ही झटपट बनकर तैयार हो जाती है । तैयारी में लगने वाला समय -15 मिनट तीन से चार लोगों के लिए - सामग्री: - 4-5 कच्चे केले - 2 बड़े चम्मच तेल - 1 छोटी चम्मच राई - 1 छोटी चम्मच जीरा - 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर - नमक स्वादानुसार - 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया - 1-2 हरी मिर्च, कटी हुई विधि: 1. सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें और ठंडा होने दें फिर छिल...