मूंग दाल चीला रेसिपी: घर पर बाज़ार जैसा कुरकुरा चीला कैसे बनाएं?
सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने को मिल जाए तो पूरा दिन ही बढ़िया और स्वास्थ्यवर्धक बीतता है। आज हम बनाएंगे स्वाद और प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला रेसिपी ( Moong Dal Cheela Recipe) ऐसा चीला खाने में लाजवाब तो लगता ही है और जिनको वजन घटाना है उनके लिए एक बहुत ही अच्छा नाश्ता है । आईए जानते हैं इस मूंगदाल चीला रेसिपी को बनाने का सबसे आसान तरीका । मूंग दाल चीला बनाने की सामग्री (Ingredients ) धुली मूंग दाल: 1 कप (3 से 4 घंटे पानी में भीगी हुई) हरी मिर्च: 2 पीस (बारीक कटी हुई) अदरक: 1 इंच का टुकड़ा हींग: 1 चुटकी (पाचन के लिए बहुत जरूरी) कद्दूकस किया हुआ पनीर: आधा कप (स्टफिंग के लिए) बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक) बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच नमक: स्वादानुसार तेल या देसी घी: चीला सेकने के लिए मूंग दाल चीला बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe) स्टेप 1: भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में अदरक और हरी मिर्च के साथ थोड़ा दरदरा पीस लें। पिसी हुई दाल में नमक, हींग और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। स्टेप 2: नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें, उस पर थो...