पारंपरिक अनरसा रेसिपी: चावल के आटे और सफेद तिल से बनाएं बाजार जैसी खस्ता मिठाई (Traditional Anarsa Recipe)
त्योहारों का सीजन हो या सावन का पवित्र महीना, घर में जब तक पारंपरिक मीठे की खुशबू न आए, तब तक उत्सव का मजा अधूरा रहता है। आज 'Cook with pratima' में हम बनाएंगे उत्तर भारत यूपी बिहार और महाराष्ट्र की बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई - अनरसा (Anarsa Mithai) । वैसे तो पारंपरिक रूप से इसे गुड़ से बनाया जाता है, लेकिन आज हम इसे चीनी के साथ एक आसान और नए तरीके से बनाएंगे। ऊपर से कुरकुरे, अंदर से सॉफ्ट और सफेद तिल से लिपटे ये अनरसे आपके पूरे परिवार को बेहद पसंद आएंगे। अनोखे और आसान तरीके से मैं 'अनरसा केक' बनाने की रेसिपी पोस्ट के आखिर में शेयर की है तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें अनरसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients ) चावल का आटा: 1 कप (बारीक पिसा हुआ) पिसी हुई चीनी: आधा कप (चीनी पाउडर) सफेद तिल: 3 से 4 बड़े चम्मच (लपेटने के लिए) देसी घी: 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए) दूध या पानी: 2 से 3 छोटे चम्मच (आटा गूंथने के लिए) घी या तेल: अनरसे तलने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप अनरसा बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe) स्टेप 1 (मिश्रण तैयार करें): सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल क...