बेसन की सब्जी | राजस्थानी स्टाइल बेसन की सब्जी | बेसन कतली की सब्जी रेसिपी | besan ki sabji recipe |
☆ बेसन की सब्जी कैसे बनाएं ?
बेसन की सब्जी एक ट्रेडिशनल रेसिपी है इसे पुराने जमाने से ही बनाया जाता है और खूब पसंद से खाया जाता है । खाने में यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है हर या राज्य में यह अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है एक ही रेसिपी में कई सारे स्वाद होते हैं , राजस्थान की प्रसिद्ध बेसन की सब्जी बहुत ही प्रसिद्ध होती है जिसे बेसन की कतलियां काटकर बनाया जाता है । खाने में यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है ।सघर में कोई और सब्जी ना हो या कुछ चटपटा बेहद मसालेदार खाने का मन करे तो झटपट इस सब्जी को बनकर तैयार कर सकते हैं । एकदम कम तेल में और हेल्दी तरीके से यह सब्जी बनाकर तैयार हो जाती है तो आइये जानते हैं बेसन कतली की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाएं, झटपट और.एकदम आसान रेसिपी है ।
☆तैयारी में लगने वाला समय: 15 मिनट
☆ सब्जी चार व्यक्तियों के लिए
☆बेसन की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
☆ बेसन की कतली बनाने के लिए:
• 1 कप बेसन
• चुटकी भर हल्दी पाउडर
• दो प्याज बारीक कटा हुआ
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• एक छोटा चम्मच तेल
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• तीन कप पानी
☆सब्जी का मसाला बनाने के लिए:
• दो टमाटर कटा हुआ
• 8 से 10 कली लहसुन
• आधा इंच टुकड़ा अदरक
• दो हरी मिर्च
• आधा चम्मच पांच पंचफोरन
• 1 तेज पत्ता
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• एक चम्मच धनिया पाउडर
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• नमक स्वाद अनुसार
• चार चम्मच ताजा दही
• आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• बड़ी कटा हुआ हरा धनिया
• दो बड़ा चम्मच सरसों का तेल
☆ बेसन की सब्जी बनाने की विधि:
☆ बेसन की कतली बनाने के लिए घोल तैयार करेंगे जिसके लिए एक बड़े कटोरा में बेसन को छान लेंगे , अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलयेगेथोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हमें घोल तैयार करना है ।
☆ पूरा तीन कप पानी डालकर हमें घोल तैयार कर लेना है, अब एक कढाई चढ़ाएंगे एक चम्मच तेल गर्म करेंगे गरम तेल में जीरा डालकर चटकाएं फिर आंच को धीमा करके बेसन का घोल डालेंगे ।
☆ लगातार चलाते हुए इस घोल को एकदम बढ़िया गाढ़ा होने तक पकाना है इस घोल को हमें 3 से 4 मिनट के लिए अच्छी तरह पका लेना है । जब अच्छी तरह पक जाए गैस की आंच को बंद कर देंगे ।
☆ एक थाली में अच्छी तरह तेल लगा लेंगे इस मिश्रण को थाली में डालकर पतला आधा सेंटीमीटर जितना अच्छी तरह फैल लेना है । ऊपर से चम्मच से बराबर कर देंगे इस मिश्रण को ठंडा होने देंगे ।
☆ तब तक हम ग्रेवी तैयार करेंगे उसके लिए लहसन, मिर्च ,टमाटर, अदरक मिक्सी जार में डालकर इसका हमें पेस्ट बना लेना है ।
☆कढ़ाई में दो चम्मच तेल गर्म करेंगे गर्म तेल में पांचफोर्ट, तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड चटकाएंगे फिर उसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लेना है ।
☆ अब उसमें पिसा हुआ पेस्ट डालेंगे 2 से 3 मिनट के लिए अच्छी तरह चलते हुए भूने, अब उसमें पाउडर मसाले हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर ,जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डालकर मसाले में तेल छुटने तक बढ़िया से तीन से चार मिनट के लिए भूल लेना है ।
☆ मसाले जब भून जाएंगे, जरूरत के अनुसार पानी डालेंगे ग्रेवी को कितना पतला या गाढा रखना है उसे हिसाब से पानी डालना है अगर मीडियम गढा रखना है तो डेढ़ कप पानी उसमें डाल देंगे ।
☆मसाले में अच्छे से उबाल आने देंगे तब तक हम बेसन की कतली काटकर तैयार करेंगे बेसन का मिश्रण ठंडा हो जाएगा तो चाकू से उसके छोटे-छोटे 1 इंच जितने बड़े टुकड़े हम काट कर निकाल लेंगे ।
☆ मसाले में उबाल आने के बाद इन कतलियों को डालेंगे स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलेंगे सब्जी को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएंगे आखिर में गरम मसाला पाउडर हरा धनिया डालकर मिलेंगे गैस की आंच को बंद करके सब्जी को 5 मिनट के लिए छोड़ देंगे ।
☆ चावल या रोटी पराठे के साथ इस सब्जी को सर्व करेंगे ।
इसवादी सब्जी की रेसिपी वीडियो की लिंक नीचे दी गई है यहां 👇 क्लिक करके आप यूट्यूब पर इस रेसिपी को अच्छी तरह देख सकते हैं धन्यवाद🙏
https://youtu.be/NzW938O_Lrg?si=eHa2PGlyIsRJp8S1
Comments
Post a Comment