पोहे का नाश्ता |पोहा रेसिपी |हेल्दी नाश्ता रेसिपी | healthy breakfast recipe | sujikanashta |

पोहा और सूजी से बना हल्का-फुल्का  बिना फ्राई किए जालीदार नाश्ता !

यह पोहे और सूजी से बना हल्का-फुल्का जालीदार और स्वादिष्ट नाश्ता है । जिसे बहुत ही कम तेल में बिना फ्राई  किए हुए बनाया जाता है । खाने में यह नाश्ता बहुत ही स्वादिष्ट होता है पचाने में भी यह बहुत ही सुपाच्य होता है, इस रास्ते को  सुबह शाम या किसी भी टाइम बना सकते हैं इसे बच्चों के टिफिन में या अपने लंच बॉक्स में भी लेकर जा सकते हैं । एकदम झटपट और आसान रेसिपी है तो चलिए दोस्तों फटाफट से बना लेते हैं ।

तैयारी में लगने वाला समय 15 मिनट >

तीन से चार लोगों के लिए नाश्ता >

 पोहे का झटपट और स्वादिष्ट नाश्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

एक कप पोहा

एक कप सूजी

• आधा कप दही

एक चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट

2 से 3 हरी मिर्च

एक चम्मच जीरा

आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च

आधा इंच टुकड़ा अदरक

बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे टमाटर शिमला मिर्च

बारीक कटा हुआ हरा धनिया

स्वाद अनुसार

एक छोटा चम्मच तेल

आधा चम्मच राई दाना

8 से 10 कड़ी पत्ता

नाश्ता बनाने की विधि >

> पोहे को एक कटोरे में डालें पानी डालकर दो बार धोएं धुले हुए पानी को छानकर पोहे में तीन से चार चम्मच पानी डालें भीगने के लिए 10 मिनट के लिए छोड़ देंना है ।

> पोहे जब अच्छे से फूल जाए एक मिक्सी के बड़े जार में डालें साथ में सूजी, दही ' हरी मिर्च ,अदरक और जीरा डालें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी को चलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट पीस कर तैयार करें ।

> इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाले उसमें स्वाद अनुसार नमक और हरा धनिया डालकर मिलायें कटी हुई सब्जियों में से थोड़ी सी सब्जी बचाकर बाकी की सब्जियां इसमें डालकर मिलाएं ।

> अच्छी तरह मिलाने के बाद ढककर इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए छोड़ देना है 10 मिनट बाद इस मिश्रण को हम फिर से चेक करेंगे मिश्रण अगर ज्यादा गाढा है तो थोड़ा सा पानी मिलाये ।  और अच्छी तरह फेट लें ।

> इस मिश्रण की जो कंसिस्टेंसी है डोसे के या इडली के बैटर की तरह होना चाहिए इस बात का ध्यान रखना है अब एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म होने के लिए रख दें ।

> उसमें नीचे जाली स्टैंड रखें  एक प्लेट या छोटी थाली में अच्छी तरह तेल लगाकर तैयार करें अब तैयार किए गए मिश्रण में इनो फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिलायें ।

> इस मिश्रण को तेल लगी हुई थाली या बर्तन में डालें अच्छे से दो-तीन बार टैप करें इस बर्तन को गरम पानी वाले बर्तन में रखें ऊपर से बची हुई सब्जियां चारों तरफ फैलाते  हुए डालें और चुटकी भर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क  दे ।

> ढक्कन लगाकर भाप मे  15 मिनट पकाएं नाश्ता जैसे ही पक जाए गैस की आच को बंद करें और इसे थोड़ी देर ठंडा करें ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे टुकड़े में काट ले ।

> अब छोटे पेन या तवे पर तेल गर्म करें, राई कड़ी पत्ता डालकर चटकाएं ऊपर से नाश्ते के टुकड़े डालकर  उलटते हुए हल्का सा ऊपर सुनहरा और क्रिस्पी होने  तक सेंक  ले,।

> बहुत ही स्वादिष्ट हल्का-फुल्का यह जालीदार नाश्ता बनाकर तैयार है इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं कभी भी नाश्ते में खा सकते हैं रेसिपी पसंद आई हो प्लीज अपना फीडबैक जरूर दें ।

👇 इस नाश्ते की पुरी वीडियो को देखने के लिए नीचे दी गई है यहां लिंक पर क्लिक करें और रेसिपी की पूरी वीडियो देखें धन्यवाद🙏


https://youtu.be/y3VxgspWqFs?si=e-qFAghCdCpRBtqa


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care