आम की लौंजी रेसिपी | कैरी की खट्टी मीठी चटनी रेसिपी | Aam ki launji recipe | Aam ki khatti mithi chutney |
आम की लौंजी गर्मियों में क्यों इतना पसंद किया जाता है ? आम की लौंजी या आम की खट्टी मीठी चटनी गर्मियों में हर घर में बनाया जाता है ।आम की लौंजी कच्चे आम से बनने वाली एक पारंपरिक चटनी की रेसिपी है । जो थोड़ी खट्टी थोड़ी मीठी चटपटी और हल्की सी तीखी होती है । रोटी या पूरी पराठे के साथ खाने में यह चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है । इस चटनी को आमतौर पर गर्मियों के सीजन में ही बनाया जाता है क्योंकि गर्मियों में ही कच्चे आम मिलते हैं कच्चे आम को गुड़ के साथ पकाया जाता है जिसमें बहुत ही हल्के-फुल्के मसाले भी मिले होते हैं । बहुत ही आसान रेसिपी है तो चलिए हम और आप मिलकर इस चटनी की आसान रेसिपी को सिखते हैं । आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - • 500 ग्राम कच्चे आम • 250 ग्राम गुड़ • दो चम्मच तेल • आधा छोटा चम्मच जीरा • आधा छोटा चम्मच कलौंजी • आधा छोटा चम्मच मेथी दाना • आधा छोटा चम्मच सौंफ • आधा चम्मच काला नमक • सादा नमक स्वाद अनुसार • 2 सुखी हुई लाल मिर्च • 1 तेजपता • चुटकी भर हींग • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ...