आम की लौंजी रेसिपी | कैरी की खट्टी मीठी चटनी रेसिपी | Aam ki launji recipe | Aam ki khatti mithi chutney |

आम की लौंजी गर्मियों में क्यों इतना पसंद किया जाता है ? 

आम की लौंजी या आम की खट्टी मीठी चटनी गर्मियों में हर घर में बनाया जाता है  ।आम की लौंजी कच्चे आम से बनने वाली एक पारंपरिक चटनी की रेसिपी है । जो थोड़ी खट्टी थोड़ी मीठी चटपटी और हल्की सी तीखी होती है । रोटी या पूरी पराठे के साथ खाने में यह चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है । इस चटनी को आमतौर पर गर्मियों के सीजन में ही बनाया जाता है क्योंकि गर्मियों में ही कच्चे आम मिलते हैं कच्चे आम को गुड़ के साथ पकाया जाता है जिसमें बहुत ही हल्के-फुल्के मसाले भी मिले होते हैं । बहुत ही आसान रेसिपी है तो चलिए हम और आप मिलकर इस चटनी की आसान रेसिपी को सिखते हैं । 


आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 

 • 500 ग्राम कच्चे आम 

250 ग्राम गुड़ 

दो चम्मच तेल

आधा छोटा चम्मच जीरा

आधा छोटा चम्मच कलौंजी

आधा छोटा चम्मच मेथी दाना

आधा छोटा चम्मच सौंफ

आधा चम्मच काला नमक

सादा नमक स्वाद अनुसार 

2 सुखी हुई लाल मिर्च 

1 तेजपता 

चुटकी भर हींग

• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर


आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि - 


1. आम को धोकर अच्छी तरह छिलें और सारे आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है ।

2. कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें गरम तेल में हींग, जीरा, मेंथी ,सौंफ ,कलौंजी , तेज पत्ता ,सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें ।

3. अब कटे हुए आम के टुकड़े डालकर 3 से 4 मिनट मीडियम आंच पर भूनें ।

4. जब आम थोड़े से गल जाए तब उसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।

5. अब जरूरत के हिसाब से पानी डालें 500 ग्राम आम के टुकड़ों में आधा कप पानी सही रहेगा ,पानी डालकर अच्छी तरह एक बार मिला ले । 

6. अब गुड को बारीक तोड़कर डालें साथ में काला नमक और सादा नमक डालकर सारी चीजों को खूब बढ़िया से मिलायें ।

 7 . अब इस चटनी को ढककर चार से पांच मिनट के लिए मीडियम आंच  पर पकाना है, जैसे ही चटनी गाढी होने लगे गैस की आंच  को बंद कर दें ।

8.स्वादिष्ट आम की खट्टी मीठी चटनी या आम की लौंजी बनकर तैयार है पूरी पराठे के साथ इस सर्वे करें ।

9. ठंडा होने के बाद चटनी को कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें इस चटनी को आप 10 से 12 दिन तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं ।

 रेसिपी पसंद आई हो तो कमेंट करके हमें जरूर बताएं धन्यवाद 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care