बेसन की सब्जी | राजस्थानी स्टाइल बेसन की सब्जी | बेसन कतली की सब्जी रेसिपी | besan ki sabji recipe |
☆ बेसन की सब्जी कैसे बनाएं ? बेसन की सब्जी एक ट्रेडिशनल रेसिपी है इसे पुराने जमाने से ही बनाया जाता है और खूब पसंद से खाया जाता है । खाने में यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है हर या राज्य में यह अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है एक ही रेसिपी में कई सारे स्वाद होते हैं , राजस्थान की प्रसिद्ध बेसन की सब्जी बहुत ही प्रसिद्ध होती है जिसे बेसन की कतलियां काटकर बनाया जाता है । खाने में यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है ।सघर में कोई और सब्जी ना हो या कुछ चटपटा बेहद मसालेदार खाने का मन करे तो झटपट इस सब्जी को बनकर तैयार कर सकते हैं । एकदम कम तेल में और हेल्दी तरीके से यह सब्जी बनाकर तैयार हो जाती है तो आइये जानते हैं बेसन कतली की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाएं, झटपट और.एकदम आसान रेसिपी है । ☆तैयारी में लगने वाला समय: 15 मिनट ☆ सब्जी चार व्यक्तियों के लिए ☆बेसन की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: ☆ बेसन की कतली बनाने के लिए: • 1 कप बेसन • चुटकी भर हल्दी पाउडर • दो प्याज बारीक कटा हुआ • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च ...