अरबी के पत्ते के पकोड़े | रिकवझ रेसिपी | गिरवछ रेसिपी | monsoon special pakoda recipe |
अरबी के पत्तों के पकोड़े मानसून की बहुत ही खास रेसिपी है ,बारिश के मौसम में यह पकोड़े खूब पसंद किए जाते हैं । बारिश होते ही अरबी के हरे हरे पत्ते निकल आते हैं जिसे हम तरह-तरह की रेसिपी बनाते हैं अरबी के पत्तों के पकोड़े बहुत स्वादिष्ट ऊपर से कुरकुरे अंदर से एकदम नरम होते हैं । बच्चों और बड़े सबको ही बहुत पसंद आते हैं इसको बनाना भी बहुत आसान है बहुत ही जल्दी झटपट से बनकर तैयार हो जाते हैं, अरबी के पकोड़े उत्तर भारत में खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार में बहुत पसंद किए जाते हैं महाराष्ट्र में अरबी के पत्तों से आलू बड़ी बनाई जाती है ,गुजरात में अरबी के पत्तों से पात्रा बनाया जाता है एक ही पत्ते से बने इस रेसिपी का स्वाद अलग-अलग होता है, पर बहुत ही स्वादिष्ट बेमिसाल होता है । तो चलिए आज सीखते हैं अरबी के पत्ते से क्रिस्पी टेस्टी पकोड़े बनाने का बहुत ही आसान तरीका |
तैयारी में लगने वाला समय - 15 मिनट
पकोड़े चार लोगों के लिए -
पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
• 10 से 15 अरबी के ताजे पत्ते
• 1 कप चने का बेसन
• 10 से 12 कली लहसुन की
• 1/2 इंच टुकड़ा अदरक का
• 4 से 5 हरी मिर्च
• 1 चम्मच अमचूर पाउडर या अचार का मसाला
• 1 चम्मच नींबू का रस
• 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
• 1/2 चम्मच जीरा
•1/2 चम्मच सौंफ
• 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• नमक स्वाद अनुसार
• पकोड़े तलने के लिए तेल
पत्तों को तैयार करेंगे -
• पत्तों को बड़े बर्तन में लेकर पानी डालकर अच्छी तरह धोकर सुख लेना है । पत्तों के ऊपर लगी हुई मोटे नस या दंडी को चाकू से कटकर साफ कर लेना है ।
मसाले तैयार करेंगे -
• बेसन को एक बर्तन में छान लेना है, एक मिक्सी के छोटे जार में लहसुन, मिर्च, अचार का मसाला, धनिया, जीरा, सौंफ यह सारी चीज डालकर थोड़ा सा पानी डालें और एक गाढ़ा पेस्ट पीसकर तैयार कर लेना है । पिसे हुए मसाले को बेसन में डालें स्वाद अनुसार नमक और नींबू का रस डालकर मिलायें, थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढा मसाले का पेस्ट या घोल बनाकर तैयार करें ।
पत्ते से रोल तैयार करेंगे -
• अब एक चॉपिंग बोर्ड या बड़ी थाली को उल्टा करके रखें उसके ऊपर अरबी के पत्ते को उल्टा करके या पत्ते का जो हल्का रंग है ऊपर करके रखें । हाथ में मसाले का लेप उठाएं पत्ते पर अच्छी तरह लगायें, दूसरा पत्ता उसके ऊपर घूमा कर रखें उस पर भी मसाला लगायें, इसी तरीके से एक दूसरे के ऊपर पत्ता रखते हुए मसाले लगाते हुए 6 से 7 पत्त को एक साथ मसाला लगाकर तैयार करें । अब दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा मोड कर उसे पर भी मसाला लगायें ऊपर की तरफ मोड़ कर गोल घूमते हुए अरबी के पत्तों से रोल बनकर तैयार करें । सारे पत्तों से इसी तरीके से मसाले लपेटकर रोल बनकर तैयार करना है इतने पत्तों में तीन रोल बनकर तैयार हो जाएंगे ।
रोल को भाप में पकाएंगे -
• चूल्हे के ऊपर एक बड़ा भगोना या कढ़ाई रखें उसमें डेढ़ से दो गिलास पानी डालकर गर्म करें एक जाली स्टैंड रखें उसके ऊपर एक प्लेट रखें जिसमें हमें इस रोल को रखकर पकाना है पत्तों के रोल को रखने के बाद अच्छी तरह ढक्कन लगाये । मीडियम आंच करके पत्तों के इस रोल को 15 से 20 मिनट के लिए पका लेना है ।
अब अरबी के पकोड़े फ्राई करेंगे -
• पत्तों के रोल पकाने के बाद अच्छी तरह ठंडा करें फिर चाकू से आधे इंच जितने मोटे गोल-गोल टुकड़े काटे, तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह गर्म करें ,गर्म तेल में इन टुकड़ों को डालकर मीडियमआंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें टेस्टी अरबी के पकोड़े बनाकर तैयार हैं ।
• चटनी के साथ इन पकोड़े के एंजॉय करें आप चाहे इसे पराठे के साथ भी खा सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं ।
🙏 रेसिपी अच्छी लगे कमेंट जरुर करें इस रेसिपी की वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें 👇
https://youtu.be/rqPGwNcPUSs?si=LMNKqcqwi08rrbqn
Comments
Post a Comment