अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

☆ सेहत से भरपूर इम्यूनिटी बढ़ाएं हड्डियों में नहीं जान डाल दे अलसी के यह लड्डू खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं और बनाना भी इसे बहुत आसान है अलसी के लड्डू ज्यादातर ठंडी के दिनों मे ही बनाए जाते हैं क्योंकि अलसी की तासीर गर्म होती है ठंड के दिनों में इसको खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं ।

☆ अलसी प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है चेहरे की चमक और बालों के शाइन बढ़ाने में भी बहुत अच्छा कारगर होता है अलसी के बीच में ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी होता है । ठंडियों में इसके एक लड्डू रोज खाएं तो शरीर में पोषक तत्वों की कई सारी ज़रूरतें पूरी होती है ।


आईए जानते हैं इस स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू को कैसे बनाते हैं

अलसी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री


• एक कप अलसी ( तीसी )

• एक कप चावल या गेहूं का आटा

• एक कप गुड
 
• दो से तीन चम्मच देसी घी

• थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

• आधा चम्मच इलायची पाउडर


बनाने की विधि देखें

☆ एक पैन में अलसी के बीज डालें धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट अच्छी तरह से भूने, निकाल कर ठंडा करें मिक्सी के जार में बारीक पीसकर तैयार कर ले ।

☆ कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें ड्राई फ्रूट्स को डालकर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर भुने निकाल कर अलग रख लें ।

☆ कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें आटे को डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूने फिर निकल कर अलग रख ले ।

☆ कढ़ाई में गुड़ को तोड़कर डालें धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गुड को पिघलाएं और नीचे उतार लें 

☆ पिघले हुए गुड में अलसी का पिसा हुआ पाउडर भुना हुआ आटई ड्राई फ्रूट्स इलायची  पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलायें हल्का ठंडा होने दें ।

☆ हाथों पर हल्का सा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं स्वादिष्ट अलसी के लड्डू बनाकर तैयार हैं ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |