अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |
▪︎अलसी के लड्डू
अलसी के लड्डू सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं अलसी खाना हमारी सेहत के लिए वरदान है । अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है उसके साथ प्रोटीन आयरन कैल्शियम भी अलसी में भरपूर मात्रा में होता है या आंखों की रोशनी बढ़ाने या बालों को हेल्दी बनाने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है आज मैं आपको बता रही हूं अलसी के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी तो चलिए शुरू करते हैं ।
▪︎अलसी के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम अलसी (फ्लेक्स सीड्स)
- 200 ग्राम चावल का आटा
- 150 ग्राम गुड़
- 2 चम्मच घी
- अन्य सामग्री (वैकल्पिक):
- इलायची पाउडर
- नारियल का बुरादा
- काजू या बादाम के टुकड़े
▪︎लड्डू बनाने की विधि सीखिए
1. एक पैन में अलसी को मध्यम आंच पर भून लें, जब तक कि वह खुशबूदार न हो जाए। अलसी को ठंडा होने दें।
2. अलसी को अच्छे से ठंडा करें मिक्सी जर में डालकर पीस लेंगे । पीस लेने के बाद किसी बड़े बर्तन में निकाल कर रखेंगे ।
3. कढ़ाई में चावल के आटे को डालें आज को धीमा रखते हुए लगातार चलाते हुए कच्चापन निकल जाने तक भून लेना है ,पीसी हुई अलसी को चावल के आटे में मिला दें।
4. एक पैन में गुड़ और 2-3 चम्मच पानी मिलाकर गुड़ को पिघला लें।
5. गुड़ के चाशनी को अलसी और चावल के आटे के मिश्रण में डालकर बढिया से मिला दें।
6. अब उसमें की इलाइची पाउडर नारियल का बुरादा ड्राई फ्रूट्स डालकर बढ़िया से हाथ से मसलते हुए मिलायें ।
7. जब हल्का सा गर्म हो तभी हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर उसके लड्डू बनाये । आप लड्डू को अपने पसंदीदा आकार में बना सकते हैं।
▪︎टिप्स
- अलसी को भूनने से उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
- गुड़ को पिघलाने के लिए थोड़ा पानी का उपयोग करें, ताकि गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए।
- लड्डू को बनाने के लिए मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाना आवश्यक है, ताकि लड्डू का आकार अच्छा और स्वादिष्ट हो।
👉किसी भी मौसम में अलसी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है तो इसकी पूरी रेसिपी वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और रेसिपी की पूरी वीडियो देखें आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ।
https://youtu.be/r8_b9jMTdzM?si=5oS-9_JQVw7yBc6x
Comments
Post a Comment