हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care

#नमस्ते दोस्तों"
 हमारी समस्याओं और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज हमारे किचन में ही मौजूद रहते हैं पर हमें पता नहीं होता है, आज मैं आपके साथ साझा कर रही हूं 4 किचन टिप्स जिन्हें अपना कर आप अपने हेल्थ का बहुत ही अच्छे से ख्याल रख सकते हैं छोटी-मोटी बीमारियों से बच सकते हैं ।

1 ● सर्दियां आ गई शकरकंदी खाओ ! क्या आप जानते हैं शकरकंद एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक जड़ है । इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है ।
त्वचा और नसों की ग्रोथ के लिए भी शकरकंद बहुत ही फायदेमंद है ।

2 ● कच्चे पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है । जिन महिलाओं या बहनों को ल्यूकोरिया या धातु रोग की समस्या है वह सलाद के तौर पर कच्चा पपीता का प्रयोग करें बहुत ही फायदेमंद है ।

3 ● सर्दियां आई नहीं की सबको छोटी-मोटी बीमारियां जैसे सर्दी जुकाम और बुखार आने शुरू हो जाते हैं, ऐसे में यह काढा बहुत ही फायदेमंद है । तुलसी के पत्ते,  अदरक, अजवाइन, काली मिर्च और दालचीनी थोड़े से गुड़ के साथ पानी डालकर उबले हफ्त हफ्ते में 2 से 3 दिन इसका सेवन जरूर करें यह छोटी-मोटी बीमारियों से आपको बचा के रखेगा ।

4 ● हरी मिर्च रेसिपीज में सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके कई सारे फायदे भी हैं, हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं । हरी मिर्च रोजाना थोड़ा-थोड़ा खाने से मेटाबॉलिज्म ठीक होगा और वजन घटाने में भी मदद मिलती है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |