व्रत के लिये कच्चे केले कीचटपटी टिक्की । banana snacks | kele ke pakode

केले मे कैल्शियम ,आयरन प्रोटीन और फाइबर इत्याद भरपूर मात्रा में होता है इसलिए व्रत के दिनों में इसका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है 


केले की हेल्द रेसिपी बनाये 

सामग्री- 

• 3- 4 कच्चे केले 

• 2 उबले हुए आलू 

• 2 चम्मच सिंघाडे का आटा 

• 2 - 3 चम्मच दही 

• आधा चम्मच जीरा 

• दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई 

• 1 इंच टुकड़ा कूटा हुआ अदरक 

• 2 हरा धनिया बारीक कटा 

• 2 बड़े चम्मच घी 

• सेंधा नमक स्वाद अनुसार 

बनाने की विधि देखें - आलू और केले को धोकर कुकर मे डाले और आधा कप पानी डालकर तीन सीटी आने तक पकाए । अब ठंडा होने पर केले और आलू से छिलका निकाल लेऔर हाथों से अच्छी तरह से मैश कर ले, अब उसमे सिंघाडे का आटा, दही, अदरक, हरी मिर्च,धनिया  और सेंधा नमक डाल कर मिला ले 
अब हाथोंमें थोड़ा सा घी लगाकर छोटी छोटी टिक्की यां बनाये । अब तवे को गरम करें और थोड़ा सा घी डालकर तवे पर चारो तरफ फैला ले,अब टिक्कीयों को एक-एक 
करके तवे पर डाले और धीमी आंच पर सुनहरा रंग आने तक सेंक ले व्रत के लिये स्वादिष्ट केले की टिक्की तैयार है गरमागरम परोसें इसे आप नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care