नारियल की चटनी बनाने की विधि | coconut chutney recipe. (how to make coconut chutney)

नारियल की चटनी पांच मिनट में बनने वाली एक बहुत ही आसान रेसिपी है । खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है । इस चटनी को ज्यादातर इडली, डोसे के साथ खाया जाता है । लेकिन आप इसे रोटी पराठे के साथ खा सकते हैं । किसी भी चीज क साथ खायें इसके स्वाद का जबाब नहीं ।
चलिए इसे बनाना सीखते है ।


 सामग्री = 

एक कप कसा हुआ नारियल 

एक छोटा टुकड़ा अदरक कसा हुआ 

दो हरी मिर्च 

 थोड़ा सा हरा धनिया 

नमक स्वाद अनुसार 

तड़के के लिये =  एक।चम्मच तेल 

आधा चम्मच सरसों 

दो साबूत लाल मिर्च टुकड़ो मै तोड़ी हुई 

पांच  करी पत्ता 

बनाने की विधि -  एक मिक्सर जार लें और उसमें नारियल, अदरक, मिर्च, धनिया ,नमक और थोड़ा सा पानी डाल कर चटनी बारीक चटनी पीस लें 
अब एक छोट से पैन में  तेल डालकर गर्म करें और उसमें सरसों, मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड भूने फिर तड़के को चटनी के उपर डाले और मिला ले 

इस चटनी को फ्रिज दो से तीन दिन तक रख कर खा सकते हैं । 


नारियल की चटनी के कई सारे हेल्थ बैनिफिट्स है  । जिनको डायबीटीस है उनके लिए काफी फायदेमंद होता है ।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |