ताजे नारियल के लडडू बनाने की विधि | Fresh nariyal laddu recipe

• ताजे नारियल के लड्डू त्त्योहारों पर बनने वाली बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है , इसको बनाना बहुत ही आसान है आईए सीखते हैं इस स्वादिष्ट लड्डू की रेसिपी को 


सामग्री  - • एक बड़ा ताजा नारियल

• 1 लीटर दूध

• आधा कप चीनी या गुड

• एक चम्मच देसी घी

• आधा चम्मच इलायची पाउडर

* बनाने की विधि देखें- चाकू के मदद से नारियल के ऊपर का काला छिलका छिलकर साफ कर ले, अब अब नारियल को कद्दूकस के बारीक वाले साइड से कद्दूकस कर लें
* अब कढ़ाई आच पर रखें और एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। अब उसमें कद्दूकस किए हुए नारियल को डालें और दो-तीन मिनट मीडियम आज पर भूनें । अब दूध डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं । जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब उसमें चीनी डालें और एकदम सूखने तक पकाएं ।
* आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और आच से उतरकर थोड़ा ठंडा होने दे, हाथ में हल्का सा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं ताजे नारियल के स्वादिष्ट लड्डू बनाकर तैयार है इसे आप चाहे व्रत में बनाएं त्योहार पर बनाएं या फिर जब मीठा खाने का मन करें तब बना सकते हैं

* लड्डू का मिश्रण तैयार करने में दूध की मात्रा आप काम या ज्यादा कर सकते हैं ।
अगर आप कोई ड्राई  फ्रूट डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं । 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care