बेसन का ढोकला बनाने की विधि | ( Gujarati khaman dhokla )

ढोकला गुजरात का एक बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है । जो बेसन से बनाया जा ता है खाने मे ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है  ढोकला को भाप मे पकाया जाता है इसलिए इसमे तेल बहुत कम पडता है जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं उन्हे ये बहुत पसंद आता है चलिए सीखते हैं इस रेसिपी को एकदम आसान विधि से | 



बनाने की विधि देखें 

सामग्री = 
200 ग्राम बेसन 

1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट 

2 चम्मच नींबू का रस 

आधा चम्मच हल्दी पाउडर 

नमक स्वाद अनुसार 

एकछोटा चम्मच इनो पाउडर 

तड़के के लिये = 
1 चम्मच तेल 

आधा चम्मच सरसों 

दो हरी मिर्च लम्बी कटी हुई 

 7-8  करी पत्ता 

एक चम्मच चीनी 

चुटकी भर नमक 

बनाने की विधि देखें- एक बर्तन में बेसन को छननी  से छान ले, अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार , इस घोल को 20 मिनट के लिए ढक के रख दें ।

एक कढाई में दो गिलास पानी गरम होने के लिये आंच पर चढ़ए कढाई में एक जाली स्टैंड भी रखे ।

जिस थाली में ढोकला बनाना है उसमे चारो तरफ तेल लगा लें । 

अब बेसन के घोल में हल्दी पाउडर, मिर्च और अदरक का पेस्ट और स्वाद अनुसार नमक डाल कर अच्छी तरह फेट ले ।

अब इनो पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलायें और इस मिश्रण को तेल लगी हुई थाली में डालें ।

पानी उबालने पर इस थाली को स्टैंड के उपर रखे, अब ढक्कन लगाकर  20 मिनट ढोकला को पकाये ।

थोड़ा ठंडा होने पर चाकू से चौकोर पीस में काटे ।

अब पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें सरसों डाल कर चटकने दे फिर उसमे मिर्च और करी पत्ता डाल कर भूने , अब आधा कप पानी डाले चीनी और नमक डाल करअच्छा उबाल आने तक पकाए ।

इस तड़के को चममच से ढोकले के उपर डाले । गरमागरम ढोकले को चटनी के साथ परोसें 




 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care