अष्टमी विशेष काले चने का भंडारा प्रसाद | kale chane ka parsad recipe ।

नवरात्रि त्योहार पर अष्टमी के दिन काले चने के प्रसाद का बहुत ही महत्व है | जिसे भंडारा प्रसाद कहते हैं हलवा और पूरी के साथ इसे जरूर बनाया जाता है | 
इस प्रसाद को कैसे बनाते हैं इस रेसिपी में हम जानेंगे| 



सामग्री = 
• 1 कप काले चने 5 घंटे भिगोए हुए

• 1 इंच टुकड़ा अदरक का कुटा हुआ

• एक हरी मिर्च दो टुकड़ों में लंबी कटी हुई 

दो चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

• दो चम्मच देसी घी या तेल

• आधा चम्मच साबुत जीरा

• 2 चम्मच धनिया पाउडर

• एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

• एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर

• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

• नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि देखें
• चने को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें और दो कप पानी डालें । आधा चम्मच नमक डालकर ढक्कन लगे और 5 सीटीआने तक पकाए । 
अब एक छोटी कटोरी ले उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें, थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर ले

• अब कढ़ाई को गर्म करें और घी या तेल डालें, अब उसमें साबुत जीरा और कुटा हुआ अदरक डाल दें कुछ सेकंड चटकने दें फिर उसमें घोल बनाए हुए मसाले डालें और धीमी आंच पर मसाले को 2 से 3 मिनट भुने, जब मसाले से तेल छूटने लगे तो उबले हुए चने पानी समेत डालें, अब स्वाद अनुसार नमक डालें सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें उसके बाद ढक्कन लगाकर इस सब्जी को धीमी आंच पर चार से पांच मिनट के लिए पकने दें। जब सब्जी एकदम गाड़ी हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे तब उसमें गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डालें अच्छी तरह मिक्स करके आंच  से उतार ले ।

• अष्टमी विशेष काले चने का  प्रसाद तैयार है
इस प्रसाद को पत्तल के दोनों में परोसे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care