ढाबे स्टाइल पंजाबी छोले बनाने की विधि | ( Panjabi chhole recipe ) |

पंजाबी छोले एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय सब्जी है जिसे काबुलीवाले चने और खूब सारे मसाले के साथ चटपटा बनाया जाता है।
ढाबे या रेस्टोरेंट में मिलने वाले बोले बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं तो घर पर ही ढाबे वाले छोले कैसे बनाएं मैं इस रेसिपी में बताया है छोले बनाने की तैयारी शुरू करते हैं | 


बनाने की विधि देखें - 

सामग्री- एक कप काबूली चने 

2  प्याज बारीक कटा हुआ 

1 इंच टुकड़ा अदरक का कसा हुआ 

दो हरी मिर्च लंबी कटी हुई 

दो टमाटर बारीक कटा हुआ 

2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ 

एक चम्मच लहसुन का पेस्ट

1 चम्मच धनिया पाउडर

एक चम्मच हल्दी पाउडर

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 

1/2 गरम मसालापाउडर 

चुटकी भर हींग 

2 तेजपता 

2 बड़े चम्मच तेल 

नमक स्वाद अनुसार 

थोडे से खड़े गरम मसाले और एक चम्मच चायपत्ती

बनाने की विधि देखें - चने को 6 घंटे पहले सांप पानी में भिगो लेना है । 

अब कुकर मे भिगोये हुए चने डाले और साद मे थोड़ा सा नमक डाले ।

अब एक छोटे सा साफ सूती कपड़े मे खड़
 गरम मसाले और चायपत्ती रखकर पोटली बनाये और चने वाले कुकर मे डाले ,।

दो कप पानी डालकर ढक्कन लगायें और तीन सीटी आने तक पकाए ।

अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और उसमेंअदरक
तेज पत्ता और हरी मिर्च और हींग डालें कुछ सेकेंड भूने 

अब प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें फिर उसमे लहसुन का पेस्ट और टमाटर डाले, टमाटर को गलने तक भूनें ।

अब उसमे सारे मसाले धनिया, हल्दी , लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को धीमी आंच पर दो से तीन मिनट भूनें ।

अब कुकर में से मसालों की पोटली निकाल कर हटा लें, पानी सहित चने कुकर मे डाले, स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिला ले 

छोले को ढककर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पकाए 
आखिर में गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डाल कर मिला ले 

बहुत ही स्वादिष्ट ढाबे स्टाइल पंजाबी छोले बनकर तैयार है 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |