vrat ki recipe | kuttu ka paratha

 व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट कुट्टू के आटे का पराठा 

सामग्री-

• एक कप कुट्टू का आटा

• 2 उबले आलू मैस किए हुए

• दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई

•1 इंच टुकड़ा अदरक बारीक कुटा हुआ

• दो चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

• आधा चम्मच जीरा

• दो चम्मच देसी घी

• सेंधा नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि देखें = एक बड़े बरतन में आटे को चलनी से छान ले,अब उसमें मैस किया हुआ आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह मिला ले, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को नरम गूँथ कर 10 मिनट के लिये ढक कर रखें | 10 मिनट बाद आटे को फिर से मिला लें अब तवे को धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें आटे से छोटी-छोटी लोइया बना ले, अब उसके पराठे बेले , बेलन या हाथ में चिपकने पर थोड़ा सा कुट्टू का आटा या घी लगा सकते हैं। इतने आते में 6 से 8 पराठे बन जाएंगे, अब तवे पर हल्का सा घी लगाकर पराठे को डालें और दोनों साइड से हल्का सिकने पर पराठे में घी लगायें धीमी आंच पर पराठे को अच्छी तरह सेक ले, गरमा गरम कुट्टू के आटे का नमकीन मसाला पराठा बनकर तैयार है इस पराठे को दही या नारियल की चटनी के साथ गरमा गरम भरोसे

सुझाव = आटे को गूथते समय पानी के बजाय दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
नवरात्रि में नौ दिनों के व्रत के दौरान आप इस पराठे को खा सकते हैं इस पराठे में आयरन कैल्शियम फाइबर आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care