गोभी का पराठा बनाने की विधि | गोभी पराठा रेसिपी | How to make gobhi ka paratha | gbhi paratha recipe |

सर्दियां स्पेशल गोभी के पराठे 

गोभी का पराठा ठंडियों में बहुत ही स्पेशल पराठा है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है गोभी का पराठा गोभी को कद्दूकस कर उसमें मसाले मिलाकर और स्टब्ड करके बनाया जाता है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है साथ ही यह बहुत ज्यादा हेल्दी भी होता है ठंड के मौसम में जब बाजारों में गोभी सस्ती मिलती है तो हम सब घर-घर में यह पराठा बनाते हैं बच्चों के लंच दिन के लिए यह बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है या सुबह शाम के नाश्ते के लिए भी या फिर डिनर के लिए कभी भी खाएं खाने में बहुत ही मजेदार लगता है तो आईए जानते हैं को भी पराठा बनाने की बहुत ही मजेदार रेसिपी को |


गोभी पराठा बनाने की रेसिपी 


 300 ग्राम गोभी का फूल

दो कप आटा

• 2 हरी मिर्च कटी हुई 

• 1 चम्मच अदरक कसा हुआ 

एक चम्मच धनिया पाउडर

एक चम्मच सौंफ पाउडर

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• एक मुट्ठी हरा धनिया बारीक कटा हुआ

• एक चम्मच अमचूर पाउडर

• आधा चम्मच अजवाइन

• आधा चम्मच जीरा

• स्वाद अनुसार नमक 

• जरूरत के अनुसार तेल या घी 


गोभी के पराठे बनाने की विधि देखें 


1• गोभी को टुकड़े में तोड़कर धोए और कद्दूकस कर ले अब एक सांप सूती कपड़ा ले कद्दूकश की हुई गोभी को डालकर उसका पानी निचोड़कर निकाल ले इस पानी का इस्तेमाल आप आटा गुथने या सब्जी की ग्रेवी बनाने में कर सकते हैं ।

2• आटे को किसी बर्तन में छान ले, अब एक चम्मच तेल और चुटकी भर नमक डालकर मिलाएं थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे का नरम डो तैयार करें और 15 मिनट के लिए तक कर रखें ।

3• कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें, अब उसमें जीरा, कद्दूकस की हुई अदरक ,और मिर्च डालकर कुछ सेकंड भुने ।

 4 • फिर हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौफ पाउडर डालकर एकदम धीमी आंच पर 1 मिनट भूने ।

5 •अब  कद्दूकस की हुई गोभी डालें और मीडियमआंच 5 से 6 मिनट भून ले आखिर में अमचूर पाउडर नमक अजवाइन और हरा धनिया डालकर मिलाएं। और आंच से उतार लें 

6 •आटे पर एक चम्मच तेल डालकर फिर से मिलायें  हाथ में सुख आटा  लगाकर पराठे की साइज की लोइयां बना ले ,अंगूठे से दबाते हुए कटोरी जैसा गहरा शेप दें और उसमें दो चम्मच गोभी का मसाला भरे और बंद कर दें ।

7 • हाथ से दबाकर लोई को चपटा करें हल्के से बेलन चलते हुए पराठे को रोल कर ले तवे को गर्म करें और पराठे को डालकर सेके ।

8 •पराठे को धीमी आंच पर सेकना है जब पराठे दोनों तरफ हल्का-हल्का सिक जाए तब उसे पर तेल या घी लगाकर पराठे को क्रिस्पी होने तक सेक लें ।

9 • सारे पराठे इसी तरह से बनकर तैयार कर लेने हैं गरमा गरम गोभी के पराठे को दही चटनी अचार के साथ सर्व करें ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care