सर्दियों के लिए खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने की विधि | ( khajoor laddu recipe )

 खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू सर्दियों में क्यों खाये जाते हैं ?

खजूर की तासीर गर्म होती है सर्दियों में किसी भी रूप में खाओ त तो खजूर बहुत ही फायदेमंद होता है सबसे आसान तरीका है इसे खाने का इसके टेस्टी लड्डू बनाकर यह ड्राई फ्रूट्स और खजूर के लड्डू बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होते हैं इसको खाने के कई सारे फायदे होते हैं हड्डियों को मजबूत बनाता है रेगुलर ठंडी के दिनों में एक दो खजूर के लड्डू खाने से इम्यूनिटी भी अच्छी रहती है ।

खजूर बहुत ही गुदकारी फल है पर इसका टेस्ट सबको पसंद नहीं आता है इसका उपाय यह है कि इस ड्राई फ्रूट्स और आटे में मिलाकर लड्डू बनाकर रख ले और इसे खातै रहें ।

आई सीखते हैं इसकी बहुत ही मजेदार और आसान रेसिपी

खजूर ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम खजूर भिगोए हुए

100 ग्राम गेहूं का आटा

150 ग्राम गुड़

1/4 कप देसी घी

एक कप मखाना

1/4 कप काजू

• 1/4 कप बादाम

• 1/4 कब खरबूज के बीज

• दो चम्मच सूरजमुखी के बीज

• 1/4 कप देसी घी

 • दो बड़े चम्मच खसखस

• आधा चम्मच इलायची पाउडर

खजूर ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की विधि देखें

1 ▪︎ गैस ऑन करके कढ़ाई को आंच पर रखें मखाने डालकर दो-तीन मिनट धीमी आज पर रोस्ट करें और निकाल कर अलग रख ले ।

2 ▪︎ कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें काजू और बादाम बादाम डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए भूने उसी कढ़ाई में खरबूज के बीज और सूरजमुखी के बीज डालकर 2 मिनट के लिए भूनें  सभी चीजों को निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें ।

3▪︎ दो चम्मच घी डालें घी गर्म होने पर आटे को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूने और थाली में निकाल कर अलग रख ले ।

4▪︎ ठंडे हुए ड्राई फ्रूट्स और मखाने मिक्सी के जार में डालने और दरदरा पीस कर तैयार कर ले ।

5 ▪︎ खजूर के बीज निकाल कर अलग कर लें और खजूर के पल्प को मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें । अब कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें खजूर के पेस्ट को डालकर तब तक भूने जब तक के घी ना छूटने लगे अच्छी खुशबू आने लगे तो कड़ाई से निकाल कर अलग रख ले ।

6 ▪︎ अब कढ़ाई में गुड डालें धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गुड को पिघले फिर आज से नीचे उतार लें ।

7▪︎ आप पिघले हुए गरम  गुड़ में  पिसा हुआ मखाना, पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स ,भुना हुआ आटा, भुना हुआ खजूर का पेस्ट और इलायची पावडर डालें सभी चीजों को एकदम अच्छी तरह मिल लेना है ।

8 ▪︎ मिश्रण को हल्का सा ठंडा कर लें हाथों पर हल्का सा घी लगायें और इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं ।

खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बहुत ही पौष्टिक होते हैं सर्दियों में इसको खाने के कई सारे फायदे होते हैं दोस्तों अगर आपको यह रेसिपी का ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद🙏



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care