राजस्थानी लाल मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने की विधि ( Lahsun mirch chatni recipe )

 ▪︎यह लाल मिर्च और लहसुन की तीखी चटनी एक राजस्थानी चटनी डिश है जिसे आप किसी भी स्नेक्स या खाना के साथ खा सकते हैं खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इस चटनी की खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं यह चटनी लाल मिर्च और लहसुन को पीसकर फिर तेल में पीकर बनाई जाती है यह बहुत ही आसान रेसिपी है ।

▪︎ इस चटनी को एक बार बना कर रख ले तो कभी भी किसी मौके या पार्टी पर समोसे स्नैक्स चार्ट पकौड़ी के साथ खा सकते हैं या कभी सब्जी बनाने का मन नहीं है तो पराठे में लगाकर खा सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगती है आईए जानते हैं इस चटनी की बहुत ही आसान रेसिपी को ।



लाल मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री

▪︎ 50 ग्राम सबूत कश्मीरी लाल मिर्च

▪︎ 8 से 10 तीखी लाल मिर्च

▪︎ 50 ग्राम छिलकर साफ किया हुआ लहसुन

▪︎2 इंच टुकड़ा अदरक का

▪︎1 चम्मच राई दाना

▪︎ चुटकी भर हींग

▪︎ आधा कप सरसों का तेल

▪︎स्वाद अनुसार नमक

बनाने की विधि देखें ☆

1 ▪︎ मिर्च के डंठल तोड़ ले और किसी बर्तन में एक कप गर्म पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगो दें ।

2▪︎ मिक्सर का जार लें और पानी सहित मिर्चो को डालें साथ में लहसुन और अदरक डालें पीसकर हल्का दरदरा पेस्ट तैयार करें । 

3▪︎ पैन में तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें राई दाना और हींग डालकर कुछ सेकंड चटकने दें ।

4 ▪︎ आंच धीमा रखें अब तेल में पिसा हुआ लहसुन मिर्च का पेस्ट डालें साथ में अमचूर पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं ।

5 ▪︎ चटनी को 7 से 8 मिनट या गाढ़ा होने तक पकाएं जब चटनी से तेल छूटने लगे तो समझिए चटनी बनाकर तैयार है ।

6▪︎ राजस्थानी लहसुन मिर्च की चटपटी स्वादिष्ट चटनी बनाकर तैयार है अच्छी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट जार में स्टोर करें और लंबे समय तक इस चटनी का आनंद उठाएं ।







Comments

Popular posts from this blog

काले चने का डोसा रेसिपी | देसी चने का दोसा |Kale chane ka dosa recipe | chane ki recipe |

पोहे का नाश्ता |पोहा रेसिपी |हेल्दी नाश्ता रेसिपी | healthy breakfast recipe | sujikanashta |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )