मेथी के स्वादिष्ट पराठे बनाने की विधि | ( Methi paratha recipe in hindi )

☆ सर्दी का मौसम आते ही पराठों की वैरायटी शुरू हो जाती है आलू गोभी मेथी मटर सभी तरह के पराठे हम बनाते हैं इन सभी पराठों में सबसे स्पेशल  हरी मेथी का पराठा है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथी यह बहुत ही हेल्दी भी होता है मेथी का पराठा बच्चे बड़ो सभी को पसंद आता है ।

☆ मेथी के पत्तों में हल्की सी कड़वाहट होती है पर अगर हम पराठा बनाकर इस्तेमाल करें तो यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है मीठी के पराठे मेथी के हर ताजे पत्ते और गेहूं के आटे में कुछ हल्के-फुल्के मसाले मिलाकर घी के साथ बनाया जाता है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है यह पराठा आप सुबह-शाम दोपहर या कभी भी खा सकते हैं बच्चों के लिए टिफिन भी बना सकते हैं मेथी का पराठा बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें कई सारे मिनरल और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो की हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं ।

☆ लिए हम और आप मिलकर सीखते हैं इस पराठे की बहुत ही मजेदार और आसान रेसिपी को ।



मेथी के पराठे बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम मेथी के हर ताजे पत्ते

दो कप गेहूं का आटा

दो चम्मच बेसन

एक चम्मच कसा हुआ अदरक

एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई

एक मुट्ठी हरा धनिया बारीक कटा हुआ

आधा चम्मच जीरा

आधा चम्मच अजवाइन

1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

• आधा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च

• आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च

• एक चम्मच अमचूर पाउडर

• आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

• आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

• जरूरत के अनुसार तेल

• नमक स्वाद अनुसार


हरी मेथी के पराठे बनाने की विधि देखें

मेथी के पत्तों को धोकर साफ करें और बारीक बारीक काट ले फिर बारात में आटे को डालकर छान ले ।

अब आटे  में मेथी के कटे हुए पत्ते ,बेसन ,अजवाइन, जीरा ,अदरक, कुटी हुई काली मिर्च, लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च ,अमचूर पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया, स्वाद अनुसार नमक और एक चम्मच तेल डालें सभी चीजों को अच्छी तरह हाथ से मिलायें ।

अब थोड़ा सा पानी डालकर आटे  को टाइट गूँथ लें और  10 मिनट तक ढककर रखें ।

मेथी की पत्तियों मे नमक मिलाकर पानी छोड़ता है तो गुथ हुआ आटा ज्यादा नरम हो सकता है इसीलिए आटे को टाइट गूँथना है थोड़ी देर में अपने आप ही आटा  नरम हो जाएगा ।

10 मिनट बाद आटे  पर एक चम्मच तेल डालें और आटे को एक बार फिर से मिलाये अब हाथों में सुखा आटा  लगाकर पराठे जितनी साइड की लोइया बना ले ।

आज पर तवा गरम होने के लिए रख दें लोइयों को चपटा करके बेलन से पराठे को रोल करें फिर गरम तवे पर डालकर सेंके ।

पराठे जब दोनों तरफ हल्का-हल्का सिंक जाय तो तेल  घी या मक्खन लगाकर धीमी आंच पर पराठे  को क्रिस्पी होने तक सेंक लें ।

स्वादिष्ट और हेल्दी मेथी के पराठे बनकर तैयार हैं चटनी और दही के साथ गरमा गरम सर्व करें ।


दोस्तों अगर आपको मेरी रेसिपीज के ब्लॉग अच्छे लगते हो तो कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care