सर्दियों स्पेशल मेथी के पराठे बनाने की विधि ( methi paratha recipe )

सर्दियों में हरी मेथी खाने के फायदे

सर्दियों में हरी मेथी के पत्ते के इस्तेमाल के बहुत सारे फायदे होते हैं फेनुग्रीक यानी मेथी के पेट आयरन कैल्शियम और भी बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे हम अपने खाने में शामिल करके अपने हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं मेथी के पत्ते का रेगुलर इस्तेमाल से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बहुत ही अच्छा रहता है मेथी की तासीर गर्म होती है तो सर्दियों में इसको खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है ।

मेथी के पत्ते खाने में कड़वे होते हैं पर इसका इस्तेमाल हम सब्जी भाजी या पराठा बनाने में करें तो वह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगते हैं और साथ ही पौष्टिक भी होते हैं तो आईए जानते हैं मेथी के पराठे की रेसिपी 
मेथी के पराठे बनाने के लिए सामग्री 

॰ 250 ग्राम हरी ताजी मेथी के पत्ते

॰ 2 कप आटा 

॰ 2 चम्मच बेसन 

॰ 1 चम्मच कसा हुआ अदरक 

॰ 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 

॰ मुट्ठी भर हरा धनिया बारीक कटा हुआ

॰ 1/2 चम्मच जीरा 

॰ 1/2 चम्मच अजवायन 

॰ 1/4 हल्दी पाउडर 

॰ 1/2 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च  

॰ कुटी हुई काली मिर्च 

॰ 1चम्मच आमचूर पाउडर 

॰ 1/2  चम्मच गरम मसाला 

॰ जरूरत के अनुसार तेल या घी 

॰ स्वादअनुसार नमक 

मेंथी के पराठे बनाने की विधि देखें 

मेथी के पत्तों को धोकर बारीक काट ले और आटे को छान ले ।

■ अब आटे  में कटी हुई मेथी, अदरक, हरी मिर्च ,गरम मसाला, कुटी हुई काली मिर्च , जीरा ,अजवाइन ,हल्दी एक चम्मच तेल, और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं ।

■ अब थोड़ा सा पानी डालकर टाइट आटा गूँथ लें और ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ।

■ आटे को टाइट इसलिए गुथना है क्योंकि मेथी के पत्तों के साथ नमक मिलाकर पानी रिलीज करेगा जिससे आता ज्यादा गीला हो सकता है टाइट आटा गूँथेंगे तो 
तो अपने आप ही आता नरम हो जाएगा ।

■ 10 मिनट बाद आते पर एक चम्मच तेल डालें और फिर से मिले अब हाथों में सुख आता लगाकर पराठे जितने साइज की इसकी लोइया बना लें ।

■ आंच  पर तवा गरम होने के लिए रख दें अब लोइ को चपटा करें और अपने मनपसंद जाकर त्रिकोण चौकोर या गोल पराठे रोल करें ।

■ पराठे को गर्म तवे पर डालें धीमी आंच करके दोनों साइड उलट पलट के पराठों को सेंक ले  दोनों तरफ जब हल्का सीक जाए तब तेल या घी लगाकर पराठों को एकदम क्रिस्पी होने तक सेके ।

■ सारे पराठों को इसी तरह से बनाकर सीख लेना है गरमा गरम पराठे को चटनी और दही के साथ सर्व करें स्वादिष्ट मेथी के पराठे बनकर तैयार है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care