मूली और हरी मिर्च का झटपट अचार | मूली मिर्च का अचार | हरी मिर्च और मूली का अचार | ( mooli mirch ka instant Achar recipe)

मूली और मिर्च का अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता है बहुत झटपट से तैयार हो जाता है इस आचार को बहुत ही कम तेल मसाले के साथ बनाया जाता है फिर भी यह आचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है इस अचार को बनाने के लिए कई दिन की तैयारी नहीं चाहिए एक ही दिन में यह अचार बनकर तैयार हो जाता है 
आईए जानते हैं कि इस झटपट मूली मिर्च के अचार को कैसे बनाते हैं
मूली मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री

▪︎ 2 ताजा मूली

▪︎ 10 से 12 हरी मिर्च

▪︎1 चम्मच राई

▪︎1 चम्मच सौंफ

▪︎1 चम्मच मेथी दाना

▪︎1 चम्मच हल्दी पाउडर

▪︎1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

▪︎1 चम्मच अमचूर पाउडर

▪︎1/2 चम्मच अजवाइन

▪︎1/2 चम्मच मंगरैल

▪︎2 चम्मच सरसों का तेल

▪︎ 1 से दो चम्मच विनेगर

▪︎2 चम्मच नमक


मूली मिर्च का अचार बनाने की विधि देखें

1▪︎ मूली मिर्च का अचार बनाने के लिए मूली को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें कपड़े से पोछ कर सुखा लें फिर इसके गोल-गोल पतले पतले टुकड़े काट ले ।

2▪︎ मिर्च को भी धोकर सुखा लें और भी फिर चीरा
 लगा ले आप चाहे तो इसके दो-तीन छोटे टुकड़े भी कर सकते हैं ।

3▪︎ मूली और मिर्च को किसी बड़े कटोरे में डालें अब उसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले ढक कर दो घंटे के लिए रख दें आप चाहे तो इसे रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं ।

4▪︎ आप साबुत मसाले मेथी सरसों और सौंफ को धीमी आंच पर हल्का गर्म करें जार में डालकर दरदरा पीस लें ।

5▪︎ 2 घंटे बाद मूली को चेक करें मूली से पानी  रिलीज हुआ होगा और मूली हल्की नरम हो जाएगी  मूली से जो पानी निकला है उसे बिल्कुल भी न फेंके ।

6▪︎  अब पिसे हुए मसाले मूली और मिर्च में डाल दें साथ में सभी मसाले लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, अजवाइन, मंगरैल, नमक ,सरसों का तेल और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।

7▪︎ मूली और मिर्च का झटपट अचार बनाकर तैयार है अचार को किसी कांच की जार में रखें इस आचार को आप तुरंत खा सकते हैं अगर ज्यादा दिन रखना है तो 2 से 3 दिन की धूप जरूर दिखाएं




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care