होममेड हेल्दी वेज म्योनीज रेसिपी | veg mayonnaise recipe | mayonnaise recipe

मेयोनेज़ एक लोकप्रिय सॉस है जो दुनिया भर में अपने स्वाद और उपयोगिता के लिए जाना जाता है यह एक मोटा और क्रीमी सॉस है जो आमतौर पर सलाद सैंडविच या अन्य व्यंजनों में उपयोग में लाया जाता है 
मेयोनेज़ का स्वाद बच्चे बड़ो सभी को बहुत पसंद आता है ।
मेयोनेज़ का नाम फ्रांसीसी शहर  के माहोल  से लिया गया है जहां यह सॉस 18 में शताब्दी में प्रसिद्ध हुआ इस सॉस का आविष्कार फ्रांसीसी शेफ द्वारा किया गया था
 जिन्होंने अण्डे,  तेल और सिरके को मिलाकर एक स्वादिष्ट सॉस बनकर तैयार किया था ।

आजकल हर जगह बाजारों में भी म्यूनेज सॉस उपलब्ध है पर हम इस सॉस को घर पर बहुत आसान तरीके से बना सकते हैं और वह भी बिना अंडे के तो आईए जानते हैं इस वेज में उन्हें साॅस को कैसे बनाया जाता है ।

वेज मेयोनेज़ सॉस बनाने की सामग्री □

• आधा कप दही
• आधा कप वेजिटेबल ऑयल
• आधा छोटा चम्मच नमक 
• आधा छोटा चम्मच मस्टर्ड पाउडर
• एक बड़ा चम्मच नींबू का रस

वेज म्योनीज बनाने की विधि •

1• एक मिक्सर जार में दही, नमक, नींबू का रस और मस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्सर चलाकर अच्छी तरह मिला ले ।

2• अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें और बीच-बीच में मिक्सर चलाते जायें ।

3• जब मिश्रण गाढ़ा औरपौष्टिक क्रीमी हो जाए तो समझ लीजिए मेयोनेज़ तैयार है ।

4• अब मेयोनेज़ मेयोनेज़ सॉस को एयर टाइट डब्बे में भरकर फ्रिज में  रखें ।

5• सॉस में आप चाहे तो काली मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा तीखा बना सकते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |