दही वाले आलू बनाने की रेसिपी | dahi wale aloo |

दही वाले आलू उत्तर प्रदेश में खूब पसंद किए जाते हैं । खासकर इस रेसिपी को गर्मियों में बनाया जाता है ,जब सब्जियां महंगी हो जाती है । खाने में दही वाले आलू बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, बच्चे और बड़ों सबको ही पसंद आते हैं दही वाले आलू जितने स्वादिष्ट होते हैं इसमें पौष्टिक गुण भी भरपूर होते हैं दही के वजह से इस सब्जी की तासीर ठंडी होती है जो काफी पौष्टिक होती है और स्वादिष्ट होती है दही वाले आलू की रेसिपी बहुत ही आसान है 10 से 15 मिनट में यह सब्जी बनाकर तैयार हो जाती है रोटी पराठे या चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है  वाले आलू की रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट और आसान है ।

दही वाले आलू

सामग्री:

- 2-3 बड़े आलू

- 1 मध्यम प्याज

- 2 हरी मिर्च

- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- 2 बड़े चम्मच तेल

- 1/2 कप दही

- धनिया पत्ती सजाने के लिए

विधि:

1. आलू को उबालकर ठंडा करें और चलकर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। 

2. एक पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। 

3. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

4. अब इसमें आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

6. आलू को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं या जब तक आलू नरम न हो जाए।

7. अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

8. 2-3 मिनट तक पकाएं और गरमा गरम परोसें।

9. धनिया पत्ती से सजाकर परोसें, स्वादिष्ट दही वाले आलू तैयार है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care