साबूदाना खीर रेसिपी | sabudana kheer ki recipe |sabudana recipe |

साबूदाने की खीर व्रत में खाने के लिए एक मीठा व्यंजन है , जिसे साबूदाना ,दूध ,चीनी ,ड्राई फ्रूट्स , से  तैयार किया जाता है । साबूदाने के खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं साबूदाने की इस खेल को बिना व्रत के भी बना कर खा सकते हैं यह काफी पौष्टिक होता है । साबूदाने में बहुत सारे पौष्टिक तत्व विटामिन मिनरल्स कैल्शियम आयरन  भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को ताकत देते हैं इसलिए साबूदाने की खीर व्रत के दौरान हमें जरूर खाना चाहिए इससे पेट भरा भरा रहता है और हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है ताकत मिलता है । वैसे तो हम साबूदाने से कई सारी रेसिपी बना सकते हैं पर साबूदाने की खीर बहुत झपट वाली रेसिपी है आधे घंटे या कुछ ही मिनट में तैयार हो जाती है और इस खीर को बनाना बहुत ही आसान है । व्रत के दौरान ज्यादा कुछ बनाने का मन नहीं करता है तो इस आसन साबूदाने की खीर को हम जल्दी से बनकर तैयार कर सकते हैं तो साबूदाने की खीर को कैसे बनाया जाता है आईए जानते हैं इसकी बहुत ही आसान और मजेदार रेसिपी को 

आवश्यक सामग्री :

साबूदाना - 1 कप

दूध - 2 कप

चीनी - 1/2 कप

घी - 2 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच

काजू और बादाम - 10-12 (बारीक कटे हुए)

 साबूदाना की खीर बनाने की विधि:

1. साबूदाना को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।

2. एक पैन में घी गरम करें। साबूदाना डालकर हल्का भूरा होने तक भुनें।

3. दूध डालकर उबाल लें। चीनी डालकर मिलाएं।

4. इलायची पाउडर और कटे हुए काजू और बादाम डालकर मिलाएं।

5. खीर को धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए।

6. गरमा गरम परोसें या ठंडा करके परोसें।

यह रेसिपी व्रत के दौरान एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care