भरवा करेला रेसिपी | भरवा मसाला करेला रेसिपी |Bharwa masala karela recipe |

भरवा करेला एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है वैसे तो करेला एक बहुत ही कड़वी सब्जी है पर अगर हम इसका भरवा मसाला करेला यानी करेले की मसालेदार चटपटी सब्जी बनाकर खाएं तो काफी हद तक इसकी कड़वाहट काम हो जाती है । मैंने  इस रेसिपी में भरवा करेला बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया है और क्या चीज डालेंगे जिससे कि करेले की कड़वाहट बिल्कुल ही काम हो जाएगी तो बहुत ही आसान रेसिपी है आईए देखते हैं इस बहुत ही बढ़िया रेसिपी को ।




 भरवा मसाला करेला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री • 

4 से 5 ताजा करेले धोकर साफ किए हुए ।

दो प्याज बारीक कटे हुए

तीन बड़े चम्मच सरसों का तेल

एक छोटा चम्मच जीरा

एक छोटी चम्मच राई

एक छोटा चम्मच सौंफ

एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर 

एक छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर

एक छोटी चम्मच अमचूर पाउडर

चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• एक बड़ा चम्मच बेसन

• एक बड़ा चम्मच दही

• एक चम्मच अचार का मसाला 

• नमक स्वाद अनुसार

• सजाने के लिए धनिया पत्ती

भरवा करेला बनाने की विधि • 

1. करेले को अच्छी तरह धोकर  सुखा लें और उनके बीच में चीरा लगाकर उनके बीज निकाल लें ।

2. पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें गर्म तेल में राइ,जीरा, सौंफ डालकर कुछ सेकंड भूने फिर प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूने ।

3. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, मिर्च पाउडर और अचार का मसाला डालकर धीमी आंच पर एक दो मिनट के लिए भूनें ।

4. अब इसमें बेसन डालकर भूनें सारी चीज अच्छे से भून जाए तो दही और नमक डालकर 1 मिनट के लिए चलाते हुए भूने अब इन सभी मसाले को ठंडा करें ।

5. एक-एक करके सारे करेलों मे मसाले को भरें और उनके ऊपर धागे लपेटकर बांधे ।

6. अब बचा हुआ दो चम्मच तेल पैन में फिर से गर्म करें तैयार किए गए सारे करेलो को डालकर उलटते पलटते हुए धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं ।

7. स्वादिष्ट भरवा मसाला करेला बनकर तैयार है हरा धनिया से सजाकर सर्व करें  | 

रेसिपी पढ़ने के लिए धन्यवाद🙏







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care