खीरे का रायता रेसिपी | khire la rayta recipe | cucumber rayta recipe |

खीरे का रायता एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प •

गर्मियों के मौसम में जब तापमान बढ़ जाता है और शरीर को ठंडक और ताजगी की आवश्यकता होती है, तो खीरे का रायता एक बढ़िया विकल्प हो सकता है । यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है । इस बलाॅग में हम खीरे का रायता रेसिपी के बारे में चर्चा करेंगे और इसके स्वास्थ्य लाभ को भी जानेंगे ।

क्यों खाना चाहिए खीरे 🥒का रायता ? 

खीरे का रायता गर्मियों में शरीर को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है यहां पर कुछ कारण है कि क्यों आपको खीरे कर आया था जरूर खाना चाहिए ।

• पौष्टिक: खीरा एक पौष्टिक सब्जी है जो विटामिन सी विटामिन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है ।
दही भी एक पौष्टिक विकल्प है जो प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है ।

• ठंडक और ताजगी: खीरे का रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है । यह पेट को ठंडा रखता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है ।

• पाचन में सुधार: खीरे का रायता पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है, दही में प्रोबायोटिक होते है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं ।

• कब खाना चाहिए खीरे का रायता: खीरे का रायता एक पौष्टिक विकल्प है इसलिए इसे किसी भी समय पर खाया जा सकता है , खाने का कुछ ऐसा टाइम भी है जिस समय आप खीरे का रायता खाते हैं तो ज्यादा फायदेमंद होगा ।

•दोपहर के भजन के साथ : खीरे की तासीर ठंडा होती है इसलिए खरे का रायता दोपहर के भजन के साथ खाना ज्यादा लाभप्रद होता है इस समय खीर का रायता खाने से पेट ठंडा रहता है और शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं होता ।

• रात के भजन के साथ: रात के समय में खीरे का रायता खाने के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है और शरीर को आराम मिलता है ।

• कितना पौष्टिक है खीरे का रायता: खीरे के रायते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में बहुत ही मदद करते हैं ।

• विटामिन सी: खीरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है 

• विटामिन के: खीरा विटामिन के का भी एक अच्छा स्रोत है जो खून में थक्के बनने में मदद करता है 

• पोटैशियम: खीरा पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है ।

• प्रोटीन: दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो हमारे शरीर को मजबूत और तंदुरुस्त बनाता है ।

• कैल्शियम: दही कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है ।

• तो आईए जानते हैं खीरे की इसआसान रेसिपी को:

आवश्यक सामग्री:

2 बड़े खीरे कद्दूकस किए हुए
1 कप दही
1/2 चम्मच भुना हुआ जीरे का पाउडर
1/2 चम्मच साबुत जीरा
1/4 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
स्वाद अनुसार नमक
दो बड़े चम्मच कटा हुआ धनिया
एक प्याज बारीक कटा हुआ
एक चम्मच नींबू का रस

खीरे का रायता बनाने की विधि:


1. एक बड़े बाउल में दही ले और उसे अच्छी तरह से फेट लें ।

2. अब उसमें कद्दूकस किया हुआ खीर और सारे मसाले भुना हुआ जीरा , साबुत जीरा ,स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च ,प्याज ,हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।

3. ऊपर से नींबू का रस डालकर मिलाएं रहते को फ्रिज में ठंडा करें और फिर किसी भी खाने के साथ सर्व करें।


🙏 यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो प्लीज हमें लिखकर जरूर बताएं ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care