मैंगो आइसक्रीम रेसिपी | होममेड मैंगो आइसक्रीम रेसिपी | Mango icecream recipe | homemade mango icecream recipe |
मांगो 🥭आइस क्रीम 🍦या आम का बना हुआ आइसक्रीम गर्मियों में खाने के लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट ठंडा स्वीट है । इस आर्टिकल में हम घर पर बने हुए मैंगो आइसक्रीम की विस्तृत विधि बताएंगे जिससे आप आसानी से टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बना सकते हैं और इसका आनंद बच्चे और बड़े सभी ले सकते हैं । बहुत ही आसान रेसिपी है इसमें को आइसक्रीम की तो चलिए जानते हैं आइसक्रीम कि रेसिपी को ।

MANGO ICECREAM
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
▪︎3 पके हुए आम
▪︎1 कप ताजी दही
▪︎1 कप क्रीम
▪︎1/4 कपू चीनी
▪︎1/4 चम्मच इलायची पाउडर
▪︎1/4 चम्मच केसर ( वैकल्पिक )
मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि:
1 . केसर के धागों को एक कटोरी में डालें दो से तीन चम्मच गर्म दूध डालकर भिगोकर रख दें । आम को छिलकर मिक्सी जार में डालें साथ में चीनी डालें और पीसकर पेस्ट बनाएं ।
2. पिसे हुए आम और चीनी के मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालें अब इसमें दही, क्रीम ,इलायची पाउडर डाल कर खूब अच्छी तरह फेटे जब तक की सारा मिश्रण एकदम क्रीमी ना हो जाए आप चाहे तो इलेक्ट्रिक बीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
3. अच्छी तरह मिलने के बाद इसमें केसर मिलाये आप चाहे तो आम के छोटे-छोटे टुकड़े करके भी इसमें मिला सकते हैं ।
4. इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में डालें फ्रीजर में 2 घंटे के लिए ठंडा करना है ।
5. 2 घंटे बाद फ्रीजर से निकले और फिर से अच्छी तरह फेटे या इलेक्ट्रिक बीटर से अच्छी तरह बीट करें आप चाहे तो जार में डालकर भी इसे एक बार चला सकते हैं
6 . आइसक्रीम के इस मिश्रण को फिर से एयर टाइट कंटेनर में डालें और 8 से 10 घंटे के लिए आइसक्रीम को हमने के लिए छोड़ दें ।
7. 8 से 10 घंटे बाद फ्रीजर से निकले आपका बहुत ही क्रीमी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है गर्मियों में घर पर बनी हुई बढ़िया ठंडी ठंडी आइसक्रीम का आनंद उठाएं ।
Comments
Post a Comment