आम का देशी झटपट अचार | Aam ka Instant Achar recipe | Instant Mango Pickle recipe |

आम का झटपट और तीखा चटपटा अचार *

आम का देसी अचार सिर्फ अचार  नहीं है बल्कि भारतीयों का इमोशन है जिसके बिना हमारे घर का खाना अधूरा अधूरा सा लगता है । आम का अचार एक ट्रेडिशनल रेसिपी है ।गर्मियों के सीजन में आम का अचार हर घर में बनाया जाता है जैसे ही काची कैरी बाजार में आना शुरू हो जाते हैं लोग घर-घर में तरह-तरह के आम का अचार बनाते हैं, चाहे उत्तर प्रदेश  हो बिहार हो महाराष्ट्र हो गुजरात या कोई भी राज्य हो हर जगह आम के अचार के डिमांड रहती है । खाना खाते समय थाली में आम का अचार रख दिया जाए तो खाना दोगुना तीन गुना स्वादिष्ट हो जाता है । इसलिए अचार को हम ऐसा मानते हैं कि यह एक रेसिपी नहीं बल्कि हम भारतीयों का प्यार है मैं आज आम के अचार की झपट वाली रेसिपी लेकर आई हूं जिसे आप 10 मिनट में बनाकर तुरंत खा सकते हैं और इस साल भर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं बहुत ही आसान रेसिपी है तो चलिए लिए जानते हैं आम के अचार की इस खास झपट वाली रेसिपी को । 

■ आम का झटपट अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  ।

▪︎ 500 ग्राम कच्चे आम

▪︎ 100 ग्राम हरी मिर्च

▪︎ आधा कप सरसों का तेल

▪︎1/4 चम्मच हिंग

▪︎ एक छोटा चम्मच अजवाइन

▪︎ छोटा चम्मच मंगरैल

▪︎ 4 चम्मच राई दाना

▪︎1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

▪︎ एक बड़ा चम्मच जीरा

▪︎ एक बड़ा चम्मच सौंफ

▪︎ एक चम्मच हल्दी पाउडर

▪︎ एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

▪︎ 4 चम्मच नमक 

▪︎ एक बड़ा चम्मच विनेगर


आम का झटपट अचार बनाने की विधि देखें ■

▪︎ कच्चे आम को साफ पानी से धोकर साफ सूती कपड़े से पोंछ कर अच्छी तरह सुखा लें ।

▪︎ अब आम को पहले बड़े टुकड़ों में काटें फिर चाॅपर में डालकर छोटे-छोटे टुकड़े चाॅप कर तैयार करें गुठली को साइड हटा दें ।

▪︎ हरी मिर्च को भी धोकर पोंछ ले फिर छोटे टुकड़े करके चॅपन में डालकर उनको भी बारीक चाप कर लेना है ।

▪︎ आम और हरी मिर्च दोनों ही चीजों को एक बड़े कटोरे में इकट्ठा कर लेना है ।

▪︎ अब चूल्हे पर पैन रखकर गर्म करें उसमें खड़े मसाले जीरा , सौंफ ,मेथी ,और सरसों दाना डालकर धीमी आंच पर डेढ़ ,से 2 मिनट के लिए चलाते हुए अच्छी तरह गर्म कर लेना है ।

▪︎ मसाले को अच्छी तरह ठंडा करें मिक्सी के जार में डालकर मसाले को दरदरा पीस लेना है ।

▪︎ पिसे हुए मसाले को आम और मिर्च के मिश्रण में डालें साथ में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर ,नमक और विनेगर डालें ।

▪︎ अभी छोटी कढ़ाई या पैन में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें तेल जब एकदम बढ़िया गर्म हो जाए गैस की आंच को बंद कर दें ।

▪︎ अब गरम तेल में झटपट हींग , अजवाइन और मंगरैल डालें पन को हिलाते हुए इस गर्म तेल को अचार के ऊपर डालें ।

▪︎ सारी ही चीजों को खूब बढ़िया से मिला लेना है तो यह तुरंत आम का और हरी मिर्च का झटपट तीखा अचार बनाकर तैयार है ।

▪︎इस आचार को आप चाहे तो तुरंत भी खा सकते हैं पर लंबे समय के लिए स्टोर करना है तो इसे दो से तीन दिन की धूप जरूर दिखाएं ।

▪︎अचार को स्टोर करने के लिए शीशे की जार को धोने के बाद पहले धूप में सुखाएं फिर उसमें अचार भरकर सुखी जगह पर रखें यह अचार सालों साल चलता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है अचार की रेसिपी पसंद आए कमेंट जरुर करें धन्यवाद🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care