काले चने का डोसा रेसिपी | देसी चने का दोसा |Kale chane ka dosa recipe | chane ki recipe |

काले चने से बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे डोसे |


काले चने जिन्हें देसी चने भी कहते हैं प्रोटीन से भरपूर होते हैं । काले चने बच्चे बड़ों सबको ही खाने चाहिए इसको खाने के कई सारे फायदे हैं रोजाना काले देसी चने के इस्तेमाल से दिमाग दुरुस्त रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है । इसमें प्रोटीन ,आयरन ,मिनरल की खूब सारी भरमार होती है । चाहे भींगो  कर खाएं या फिर कोई रेसिपी बनाकर खाएं हर तरीके से काले चने बहुत ही फायदेमंद है । कल या देसी चने के डोसे खाने में सबको ही बहुत अच्छे लगते हैं और इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है बस थोड़े से चने और कुछ चीजों से यह डोसे की रेसिपी बन 
 जाती है और इसे आप सुबह दोपहर शाम या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी बना सकते हैं बहुत ही आसान रेसिपी है तो चलिए शुरू करते हैं चने के क्रिस्पी डोज कैसे बनाएं इसकी बहुत ही आसान रेसिपी ।


देसी चने के डोसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

• एक कप देसी चने 6 घंटे भिगोए हुए

• एक कप सूजी

• आधा कप दही

• दो हरी मिर्च

• आधा इंच टुकड़ा अदरक

• 5 से 6 कली लहसुन

• मुट्ठी भर हरा धनिया

• 8 से 10 कड़ी पत्ता

• स्वाद अनुसार नमक

• जरूरत के अनुसार तेल

• जरूरत के अनुसार पानी

चने के डोसे बनाने की विधि :

भिगोए हुए चने मिक्सी  के बड़े जार में डालें साथ में सूजी, दही ,मिर्च ,अदरक ,लहसुन ,हरा धनिया ,कड़ी पत्ता और जरूरत के अनुसार पानी डालकर महीन पेस्ट पीसकर तैयार करें ।

○ डोसे का घोल जैसे डोसा बनाते हैं उतना ही पतला या गाढा  होना चाहिए , डोसे का मिश्रण पीसने के बाद एक बड़े कटोरे में डालें ।

○ अब उसमें स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए ।

○ 20 मिनट बाद मिश्रण को खूब अच्छे तरीके से फैट लें ,अब तवे को गर्म करें गरम तवे पर हल्का सा तेल लगाए इस मिश्रण को कड़छी  से उठाकर तवे पर डालें गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं ।

○ आंच को धीमी रखें दोसा जब हल्का सा सिक जाए ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें इस पर आप चिल्ली फ्लेक्स ओरिगैनो या कोई चटनी भी लगा सकते हैं ।

○ नीचे से डोसे क्रिस्पी और सुनहरा हो जाए तो डोसे  को तवे से निकाल कर अलग बर्तन में रखें ।

○ सारे डोसे को इसी तरीके से बना कर तैयार करना है काले चने के क्रिस्पी डोज तैयार हैं इसे गरमा गरम हरी लाल या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें रेसिपी पसंद आई हो हमें कमेंट जरुर करें धन्यवाद ।
https://youtu.be/4xwuRPxWkZ0?si=IY0SeggZkXAbhGp7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care