काले चने के छोले रेसिपी | kale chane ki sabji recipe | kale chane ke chhole recipe | Kale chane ki recipe |

काले चने के मजेदार चटपटे और टेस्टी छोले ■

काले चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं बहुत ही पौष्टिक होते हैं । काले चने से हम नाश्ता या अन्य कोई रेसिपी बनाकर जरूर खाते हैं ,अगर हम इसकी टेस्टी मसालेदार सब्जी बनाकर खाएं तो यह सब को बहुत ही पसंद आएगी। काले चने के छोले बहुत ही प्रसिद्ध सब्जी है टेस्टी  के साथ-साथ बहुत ही हेल्दी भी है और काले चने की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। इस रेसिपी को आप कभी भी बना सकते हैं लंच के टाइम डिनर के टाइम या सुबह के नाश्ते में बच्चों के लिए पराठे के साथ सब्जी काले चने की सब्जी को टिफिन में दीजिए उन्हें बहुत पसंद आएगी यह सब्जी तो आज मैं काले चने की सब्जी की बहुत ही आसान सी रेसिपी लेकर आई हूं उम्मीद है आप कुछ जरूर पसंद आएगी तो चलिए आज इस रेसिपी को सिखते हैं । 



काले चने की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ■

एक कप काले चने रात भर भिगोए हुए

2 प्याज छिलकर बड़े टुकड़ों में कटे हुए

 2 पके हुए टमाटर बड़े टुकड़ों में कटे हुए

10 से 12 कली लहसुन की छिली हुई

1/2 इंच टुकड़ा अदरक 

2 हरी मिर्च

 1 चम्मच साबुत धनिया

1/2 चम्मच सौंफ 

1/4 चम्मच साबुत जीरा

2 तेजपत्ता

1 हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच छोले का मसाला 

नमक स्वाद अनुसार

चुटकी भर हींग

 2 बड़ा चम्मच तेल

 1 चम्मच पंच फोरन

 1 सूखी लाल मिर्च

• 1 टुकड़ा दालचीनी का 

• बारीक कटा हरा धनिया

जरूरत के अनुसार पानी

काले चने से छोले बनाने की विधि ■

 प्रेसर कुकर में भिगोए हुए चने से पानी छानकर सिर्फ चने को डालें ऊपर से डेढ़ कप साफ पानी डालें ।

• आधा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डालें साथ में तेज पत्ते डालकर सभी चीजों को चम्मच से मिलायें । 

• कुकर को आंच पर चढ़ाकर  मीडियम आप पर चार सिटी आने तक चने को पकने दें, पकाने के बाद कुकर से भाप निकलने दे तब तक मसाला बना कर तैयार करें ।

• अब मिक्सी का जार लें उसमें प्याज ,लहसुन ,टमाटर डालें साथ में साबुत धनिया, सौंफ, साबुत जीरा, हरी मिर्च, अदरक डालें थोड़ा सा पानी डालकर महीन पेस्ट पीसकर तैयार करें ।

  कुकर को आच पर चढ़ाए,  तेल डाल कर अच्छी तरह से गर्म करें गरम तेल मे पंचफोरन,  सूखी लाल मिर्च, दालचीनी का तड़का डालकर धीमी आप पर कुछ सेकंड भुने ।

• फिर पिसा हुआ लहसुन, प्याज टमाटर और मसाले का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट चलाते हुए भून लेना है । 

• पेस्ट अच्छी तरह भून जाए तो पाउडर मसाले हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और छोले का मसाला डालें साथ में स्वाद अनुसार नमक भी डाल देना है।

• इन सभी मसाले को अच्छे से मिलायें और  ढक्कन लगाकर बीच-बीच में चलाते हुए मसाले को 2 से 3 मिनट या तेल छुटने तक पका लेना है । 

• जैसे ही मसाले से तेज छूटने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे उबले हुए चने पानी समेत डालें अगर जरुरत लगे तो थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं ।

• गाड़ी ग्रेवी रखनी है तो उतने पानी में भी छोले पक जाएंगे अच्छी तरह सभी चीजों को मिलायें, ढक्कन लगाकर कुकर में प्रेशर आने दे ।

• प्रेशर आते ही आज को धीमा करें धीमी आंच पर सब्जी को 2 मिनट के लिए पकाए 2 मिनट पकाने के बाद गैस की आंच को बंद कर देना है ।

• भाप को खुद से ही निकलने दें भाप जब अच्छे से निकल जाए ढक्कन हटाकर एक बार सब्जी को मिक्स करें ऊपर से हरा धनिया डालें स्वादिष्ट काले चने की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार है ।

• इस सब्जी को आप चावल पूरी पराठे या नान के साथ सर्व कर सकते हैं, इस रेसिपी को बनाकर जरूर ट्राई करें उम्मीद है यह रेसिपी आपको जरूर अच्छी लगी होगी धन्यवाद 🙏





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care