अदौरी | दाल बड़ी की सब्जी | मुंगौडी की मसाले दार सब्जी | आलू वड़ी की सब्जी रेसिपी | monsoon special subji recipes.|
अदौरी और आलू की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि ☆
तैयारी में लगने वाला समय - 15 मिनट
4 से पांच लोगों के लिये -
सामग्री ☆
• 100 ग्राम अदौरी या दाल बड़ी
• दो आलू छीलकर लंबे टुकड़ों में कटे हुए
• दो हरी मिर्च
• आधा इंच टुकड़ा अदरक
• 8 से 10 कली लहसुन
• एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
• एक पका हुआ टमाटर
• एक छोटा चम्मच साबुत धनिया
• आधा चम्मच जीरा
• आधा चम्मच सौंफ
• आधा चम्मच पंचफोरन
• एक सूखी लाल मिर्च
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• दो बड़ा चम्मच तेल
• नमक स्वाद अनुसार
दाल बडी या अदौरी की सब्जी बनाने की विधि ☆
☆ सबसे पहले एक मिक्सी का जार लेना है उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक ,धनिया ,सौंफ, जीरा, टमाटर डालकर बारीक पेस्ट पीस लेना है।
☆ कुकर में एक चम्मच तेल गर्म करें गरम तेल में अदौरी डालकर धीमी आंच पर हल्का सा फ्राई करें निकाल कर अलग रखें ।
☆ आलू को भी कुकर में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें ,कुकर में बचा हुआ एक चम्मच तेल और डालें फिर पंच फोरन और लाल सूखी मिर्च तड़का लगायें ।
☆ तड़के को कुछ सेकेंड के लिए भून लेना है फिर बारीक कटे हुए प्याज डालें प्याज को बढ़िया सुनहरा होने तक भूने, फिर पिसा हुआ मसाले का पेस्ट डालें 2 मिनट मीडियम आंच पर तेल छुटने तक भूने ।
☆ फिर पाउडर मसाले हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर मिलाते हुए 1 मिनट भूनें, फिर जरूरत के अनुसार या डेढ़ से दो कप पानी डालकर मिलाएं ।
☆अच्छे से मसाले में उबाल आने दे ग्रेवी उबलने लगे तो अदौरी और आलू डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें एक सीटी आने पर आंच को धीमा करें धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए सब्जी को पकाए सब्जी पक जाए गैस की आज को बंद करें ।
☆ भाप को थोड़ी देर में अपने आप ही निकलने दें ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं स्वादिष्ट अदौरी या आलू बड़ी की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार है ।
रेसिपी पसंद आए हमें कमेंट करके जरूर बताएं 🙏रेसिपी देखने के लिए धन्यवाद इस रेसिपी की वीडियो लिंक नीचे 👇दी गई है यहां क्लिक करके आप इस रेसिपी की पूरी वीडियो देख सकते हैं !
https://youtu.be/EvzjFbVt0i4?si=zK35E8CpwIqGwRUa
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें