बिना लहसुन -- प्याज राजमा रेसिपी | पंजाबी राजमा मसाला | Rajma Masala Recipe |

स्वादिष्ट राजमा मसाला रेसिपी बिना लहसुन प्याज के कम तेल मसाले में झटपट बनाएं !

राजमा मसाला एक पारंपरिक सब्जी रेसिपी है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | इसे हर राज्य क्षेत्र में अपने-अपने स्वाद के अनुसार बनाया जाता है | राजमा स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होता है, इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है इसलिए बड़े और बच्चों सबको ही यह खाने में फायदेमंद है | खाने मैं यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और बहुत ही झटपट से बन जाती है | आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं बिना लहसुन प्याज के राजमा मसाला की रेसिपी जो बहुत ही स्वादिष्ट है एकदम कम तेल मसाले में भी यह सब्जी की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी इस बनाकर जरूर देखें | तो चलिए सीखते हैं इससे इस स्वादिष्ट राजमा मसाला को कैसे बनाएं | 

☆ 4 लोगों के लिए 
☆ बनाने में समय [15 से 20 मिनट ]

 आवश्यक सामग्री ☆

▪︎1 कप राजमा रात भर भिगोए हुए

▪︎ चुटकी भर  बेकिंग सोडा

▪︎ 2 पके हुए टमाटर

▪︎1/2 इंच टुकड़ा अदरक

▪︎ 2 हरी मिर्च

▪︎ 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

▪︎ 1 चम्मच धनिया पाउडर

▪︎ 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

▪︎ 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर

▪︎ 1/2 चम्मच पंच फोरन या जरा

▪︎ चुटकी भर हींग

▪︎ 1 सूखी लाल मिर्च

▪︎ 1 तेज पत्ता

,▪︎1 बड़ा चम्मच तेल

▪︎नमक स्वाद अनुसार

▪︎जरूरत के अनुसार पानी

▪︎थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया सजाने के लिए 

☆ प्रेशर कुकर में भिगोया हुआ राजमा पानी छानकर डालें , एक से डेढ़ गिलास साफ पानी डालें थोड़ा सा नमक डालें बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ढक्कन लगाकर राजमा को दो से तीन सिटी आने तक पकाएं ।

☆अब एक मिक्सी का जार लें उसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर बिना पानी डाले ही पीसकर पेस्ट तैयार कर ले ।

☆ राजमा पक जाए तो कुकर से निकाल कर अलग रखें आज पर कुकर चढ़ाए अब उसमें एक चम्मच एक बड़ा चम्मच तेल गर्म होने के लिए डालना है ।

☆ अच्छे से तेल गर्म हो जाए तब उसमें पंच फोरन,लाल मिर्च और तेजपत्ता का तड़का लगायें,अब उसमे  पिसा हुआ टमाटर अदरक मिर्च का पेस्ट डालें धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए  चलाते हुए भूने।

☆ फिर उसमें पाउडर मसाले हल्दी पाउडर' लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए मसाले को तेल छुटने तक पकाए ।

☆ मसाले बढ़िया से भूल जाए तब उसमें राजमा डालें उबले हुए राजमा को पानी समेत ही डालना है जरूरत के हिसाब से पानी डालें अगर गाड़ी ग्रेवी रखती है फिर उबले हुए पानी से हो जाएगा ।

☆ अब स्वाद के अनुसार नमक डालें गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं ढक्कन लगाकर कुकर में प्रेशर आने तक पकाएं 

☆ प्रेशर आए तो आंच को धीमा करें और 2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पकाये, दो से तीन मिनट बाद गैस को बंद कर दें और भाप को निकलने दें ।

☆ कुकर का ढक्कन खोलकर हरा धनिया डालकर मिलाएं स्वादिष्ट राजमा बिना लहसुन प्याज के बनकर तैयार है इसे गरमा गरम चावल या रोटी पराठे के साथ सर्व करें ।

👉इसी रेसिपी की यूट्यूब वीडियो लिंक नीचे दी गई है आप वहां क्लिक करके इसकी पूरी वीडियो अच्छी तरीके से देख सकते हैं धन रेसिपी पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद🙏 

https://youtu.be/oSs0HPGDF1M?si=9EEAM7iI0fCsxAXa




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care