"झटपट आलू तुरई चना दाल की सब्जी - प्रेशर कुकर में "| turai chanadal subji recipe |
आलू तुरई चना दाल की मिक्स मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी > आलू चना दाल और तुरई की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है अगर उसे मिक्स करके एकदम नए और आसान तरीके से बनाया जाए । आज मैं लाई हूं झटपट वाली रेसिपी प्रेशर कुकर में - जिसे बनाएंगे बनायेंगे आलू तुरई और चना दाल को मिक्स करके मसालेदार चटपटी स्वादिष्ट सब्जी । जिसे आप रोटी पराठे पूरी या चावल के साथ किसी भी टाइम लंच डिनर या सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं , या फिर टिफिन में भी पराठे के साथ ले जा सकते हैं बहुत ही बढ़िया और बहुत ही हेल्दी रेसिपी है इस आसान रेसिपी को ट्राई करके जरूर देखें बारिश के मौसम या गर्मी के दिनों के लिए यह बहुत ही परफेक्ट रेसिपी है तो लिए सीखते हैं आज की इस एकदम परफेक्ट और आसान रेसिपी को |
तैयारी में लगने वाला समय 15 मिनट >
पकाने में लगने वाला समय 8 से 10 मिनट >
5 से 6 व्यक्तियों के लिए >
आवश्यक सामग्री >
• 1/4 कप भिगोई हुई चना दाल
• तीन तुरई छिलकर गोल टुकड़ों में कटी हुई
• दो मीडियम साइज के आलू छिलकर बड़े टुकड़ों में कटे हुए
• दो प्याज बारीक कटे हुए
• दो पके हुए टमाटर कटे हुए
• आधा चम्मच जीरा
• एक सूखी लाल मिर्च
• एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल
• नमक स्वाद अनुसार
• हरा धनिया सजाने के लिए
सब्जी बनाने की विधि >
> कुकर को आंच पर चढ़ायें तेल को डालकर अच्छी तरह गर्म करें । गरम तेल में जीरा और सुखी लाल मिर्च का तड़का लगायें फिर प्याज को डालकर अच्छे से चलाते हुए हल्का गुलाबी होने तक भूल लेना है ।
> फिर आलू के टुकड़े डालें प्याज के साथ आलू के टुकड़ों को 1 से 2 मिनट के लिए भूने, फिर पाउडर मसाले हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर ,अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मसाले के साथ सब्जियों को 2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर भूने ।
> फिर अब उसमें तुरई चना दाल और टमाटर डालें साथ में स्वाद अनुसार नमक डालें अच्छे तरीके से मिलाते हुए सब्जी को थोड़ी देर पकाएं ।
> तुरई जब हल्की सी गल जाए तो उसमें एक कप पानी डालें अच्छे से मिलायें कुकर का ढक्कन अब बंद करके एक सिटी आने तक पकाना है ।
> एक सिटी आने पर गैस की आज को धीमा करें धीमी आंच पर 2 मिनट सब्जी को पकाए पकाने के बाद गैस की आंच को बंद करें ।
> गैस से भाप को अपने आप ही निकलने दे भाप निकल जाए कुकर का ढक्कन खोले कड़छी से आलुओं को थोड़ा मैस कर लें जिससे सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जाए।
> ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं स्वादिष्ट आलू तुरई और चना दाल की सब्जी झटपट कुकर में बनकर तैयार है ।
> इस सब्जी को आप रोटी पूरी पराठे या चावल किसी भी चीज के साथ परोसें सबको यह सब्जी बहुत पसंद आएगी ।
रेसिपी की पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे 👇 लिंक पर क्लिक करें और इस सब्जी की रेसिपी की वीडियो देखें धन्यवाद🙏
> इस सब्जी की यूट्यूब वीडियो लिंक यहां दी गई है
https://youtu.be/rN-dkATrnKE?si=AQ0fCyyQoGuf1idm
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें