नींबू मिर्च का अचार | हरी मिर्च और नींबू का अचार बनाने की विधि | Lemon Chilli Pickle Recipe |

• नींबू हरी मिर्च का चटपटा अचार - नींबू मिर्च का अचार एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट अचार है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस रेसिपी में नींबू और मिर्च के साथ-साथ विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। मैंने नींबू और मिर्च के अचार की बहुत ही आसान रेसिपी बताई है तो लिए सीखते हैं हम और आप मिलकर नींबू और हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं ।



• नींबू हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

- 300 ग्राम नींबू

- 10-12 हरी मिर्च

- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

- 1 बड़ा चम्मच जीरा

- 1 बड़ा चम्मच सौंफ

- 1 बड़ा चम्मच धनिया

- 3 चम्मच पीली सरसों

- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर

- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- 2 चम्मच हल्दी पाउडर

-3 बड़ा चम्मच नमक

- 1 बड़ा चम्मच चीनी

- 1 बड़ा चम्मच सिरका

- 1/4 चम्मच हिंग

-1/2 चम्मच अजवाइन

- 1/2 चम्मच मंगरैल

• नींबू मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी -

1. नींबू मिर्च को काटकर तैयार करें - नींबू को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। मिर्च को भी धो लें और उन्हें लंबाई में काट लें।

2. मसाले तैयार करें-  एक पैन में सरसों जीरा धनिया शॉप मेथी डालकर धीमी आप पर 1 मिनट गर्म करें ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लेना है  ।

3. नींबू मिर्च मिलाएं -  एक बड़े बाउल में नींबू और मिर्च के टुकड़े लें अब उसमें सारा नमक डाल दें साथ में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालें अच्छी तरह मिलाकर पूरे 1 दिन के लिए ढक कर रख देना है ।

4. मसाले और तेल मिलायें - नींबू और मिर्च के मिश्रण में पिसे हुए मसाले डालें, साथ में हिग, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सिरका और तेल डालकर अच्छी तरह मिल लेना है ।

 5. अचार को स्टोर करें -अचार को एक साफ और सूखे जार में भरें और उसे अच्छी तरह से बंद कर दें। अचार को कम से कम 2-3 दिनों के लिए रख दें ताकि स्वाद अच्छी तरह से मिल जाए। बीच-बीच में एक-दो दिन पर धूप दिखाते रहें यह अचार जल्दी ही तैयार हो जाएगा

टिप्स •

- अचार को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप इसमें अन्य मसालों का उपयोग भी कर सकते हैं।
- अचार को स्टोर करने के लिए, आप इसे एक साफ और सूखे जार में भर सकते हैं ।

👉 इस अचार की पूरी रेसिपी वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें आपका बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों 🙏

https://youtu.be/DHTAXIPD258?si=-sm6MUdEYD9btXFR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care