4 हेल्थ टिप्स इमयूनिटी बढ़ाए | healthy lifestyle | kitchen tips for your health |

"नमस्ते दोस्तों आज मैंने शेयर किया है आपके साथ 4 हेल्थ टिप्स सारे टिप्स तस्वीरों में दिए गए हैं इन्हें देखें और अपने जीवन को स्वस्थ और हेल्दी बनाएं" !

1● अगर आप सर्दी खांसी या गले की खराश से बहुत परेशान है तो एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें उसमें चुटकी भर दालचीनी पाउडर और चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर मिलाकर कहते और फिर गर्म पानी पिए इससे आपको सर्दी खांसी या गले की खराश में बहुत राहत मिलेगी ।

2● नींबू पानी पीने के वैसे तो अनगिनत फायदे हैं पर इसको अगर सही तरीके से पिए तो पेट के पाचन को दुरूस्त बनाने और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ ले और इसे रोजाना पिए नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है इसके अन्य फायदे भी हैं ।

3● मटके का पानी पीना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है , सदियों पुरानी परंपरा है मिट्टी के बर्तन में खाना और पीने का उपयोग करना । मिट्टी के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से न केवल पाचन सुधरता है बल्कि इमयूनिटीअच्छी बनी रहती है । फ्रिज की वजह मटके का पानी पिए तो सर्दी जुकाम होने की संभावना भी बहुत ही कम रहती है ।

4● तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही लाभदायक है, तांबे में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पानी को शुद्ध करने में मदद करते हैं । रातभर तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या ठीक होने लगती है । रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी तांबे के बर्तन का पानी बहुत ही लाभदायक है । 

" दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने अनुभव कमेंट्स में साझा जरूर करें धन्यवाद"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care