चटपटे मसालेदार अचारी बैगन बनाने की विधि | ( Achari baigan recipe )

अचारी बैगन के बारे में जानकारी 

अचारी बैगन एक बहुत ही पॉपुलर चटपटी स्वादिष्ट डिश है जिसे बैगन और कुछ हल्के फुल्के मसाले के साथ बनाया जाता है मसाले में अमचूर पाउडर और सरसों में एग्रेडिएंट्स होता है इसे जरूर डाला जाता है अचारी बैगन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है इसे बनाना बहुत ही आसान है बिल्कुल झपट वाली रेसिपी है जब मन करे झटपट से बैगन काटकर तुरंत बना सकते हैं अच्छे बैंगन की रेसिपी बच्चे बड़े सबको खूब पसंद आती है 

आईए जानते हैं इस आचारी बैगन की मजेदार और आसान रेसिपी को |

अचारी बैगन बनाने के लिए सामग्री

• 200 ग्राम ताजा छोटे बैगन

• एक चम्मच सरसों दाना

• दो हरी मिर्च

• आधा इंच टुकड़ा अदरक

• 7 से 8 कली लहसुन की

 • 1 चम्मच धनिया पाउडर

• 1 चम्मच सौंफ पाउडर

• 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

• आधा चम्मच अमचूर पाउडर

• 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

• आधा चम्मच पंचफोरन 

• चुटकी भर हींग

• जरूरत के अनुसार सरसों का तेल

• स्वाद अनुसार नमक

• गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

अचारी बैगन बनाने की विधि देखें 

1 • मिक्सी का जार ले लहसुन हरी मिर्च और सरसों को डाले थोड़ा सा पानी डालकर पीसकर पेस्ट बना ले ।

2 • पिसे हुए पेस्ट में पाउडर मसाले धनिया ,सौंफ, अमचूर पाउडर ,लाल मिर्च और हल्दी डालें थोड़ा सा और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं इस पेस्ट को ढक कर रख दें ।

3 • बैगन को धोकर पोछ ले और लंबे दो टुकड़ों में काट ले आप चाहे तो इसके छोटे टुकड़े भी कर सकते हैं ।

4 • पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर ले  बैगन को डालें साथ में चुटकी भर नमक डालकर मिलाते हुए 2 मिनट के लिए मीडियम आंच पर फ्राई करें और निकाल कर अलग रख ले ।

5 • अब पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें हींग और फास्फोरस डालकर कुछ सेकंड चटकने दें धीमी आंच करके मसाले का पेस्ट डालें ।

6 • धीमी आंच पर मसाले को चलाते हुए 3 से 4 मिनट अच्छी तरह भूने जब तक की मसाले से तेल ना छूटने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे ।

7 • अब पैन में 1/4 कप पानी डाले स्वाद अनुसार नमक मिलाकर 1 मिनट के लिए पकाए फिर बैगन डालें मीडियम आंच पर बीच-बीच में उलटते पलटते हुए मसाले सूखने तक पकाएं ।

8 • आखिर में हरा धनिया डालकर मिले स्वादिष्ट आचार्य बैगन बनकर तैयार है रोटी पराठे के साथ गरमा गरम अचारी चटपटे मसाला बैगन का आनंद उठाएं ।

🙏 दोस्तों अगर आपको यह ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा हो तो प्लीज कमेंट करके जरूर बताएं





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care