आंवला की खट्टी मीठी चटनी रेसिपी | आंवला की मीठी चटनी बनाने की विधि | Amala ki chatni recipe |

आवला हम मनुष्यों के लिए फलों के रूप में ईश्वर का वरदान है आवला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं आवला ज्यादातर सर्दियों के मौसम में ही मिलता है और इस टाइम पर अभी सस्ता भी मिलता है तो वाला हम बाजार से खरीद कर लाते हैं और उससे बहुत सारी रेसिपीज बनाते हैं जैसे आवला की चटनी आवाले का अचार आवाले का मुरब्बा आवले की खट्टी मीठी चटनी ।

आवले को हम किसी भी रूप में खाएं हर तरह से बहुत ही फायदेमंद है वाला बहुत ही ज्यादा गुणकारी है रोज आवला के सेवन से इम्यूनिटी अच्छी बनी रहती है चेहरे पर चमक आती है बाल सुंदर बनते हैं शरीर में ताकत आती है बहुत सारे फायदे हैं आवला की सेवन से तो आईए जानते हैं अवल की इस खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी को कैसे बनाते हैं

आंवला की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री 

300 ग्राम आंवला 

200 ग्राम गुड़ 

• 1 चम्मच तेल

नमक स्वाद अनुसार

आधा चम्मच पचफोरन
 
आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर


आंवला की मीठी चटनी बनाने की विधि देखिए


1 • आवले को धोकर कुकर में डालें दो सीटी आने तक उबाल ले और ठंडा कर ले ।

2 • अवल से बीज निकाल कर अलग करें और गुड को हाथ से थोड़ा मसल लें ।

3• अब पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें ,सूखी लाल मिर्च , पंचफोरन डालकर कुछ सेकंड चटकने दे फिर आवले को डालें और तेल  के साथ 2 मिनट धीमी आंच पर भून ले ।

4 • अब गुड को तोड़कर डालें साथ में लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें चटनी को ढककर 6 से 7 मिनट या गाढ़ा होने तक पकाएं ।

5 • इस चटनी में अपने मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं चटनी को ठंडा होने के बाद किसी कांच के जार में भरकर रखें चटनी खराब नहीं होती है इसे लंबे समय तक खा सकते हैं



Comments

Popular posts from this blog

काले चने का डोसा रेसिपी | देसी चने का दोसा |Kale chane ka dosa recipe | chane ki recipe |

पोहे का नाश्ता |पोहा रेसिपी |हेल्दी नाश्ता रेसिपी | healthy breakfast recipe | sujikanashta |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )