बिहार बैगन भाजा रेसिपी | ( Baigan bhaja recipe )

 ¤ बैगन भाजा यूपी बिहार बंगाल का बहुत ही फेमस डिश है जिसे दाल चावल के साथ खूब पसंद किया जाता है खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसको बनाना भी बहुत ही आसान है इसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है ।

¤ बैगन भाजा बैगन को गोल टुकड़ों में काटकर बेसन और मसाले के साथ मिक्स करके एकदम कम तेल में पकाया जाता है बहुत ही सिंपल रेसिपी है आईए देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं ।




 बैगन भाजा बनाने के लिए सामग्री ¤


• 200 ग्राम बैगन

• 4 चम्मच बेसन

• 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• 1 चम्मच हल्दी पाउडर

•1 चम्मच धनिया पाउडर

•1/2 चम्मच सौंफ पाउडर

• 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर

•1 चम्मच नींबू का रस

• दो से तीन चम्मच नींबू का रस

• दो से तीन चम्मच सरसों का तेल

• स्वाद अनुसार नमक

बनाने की विधि देखें ¤

1 • एक गहरी कटोरे में बेसन ,धनिया, सौंफ हल्दी ,लाल मिर्च ,नींबू का रस ,और स्वाद अनुसार नमक डालें तीन-चार चम्मच पानी डालकर मिलायें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले ।

2 • बैगन को धोकर गोल गोल टुकड़ों में काट ले और भोले गए मसाले में डालकर अच्छी तरह लपेट लें ।

3 •. पेन या तवे पर में तेल डालकर गर्म कर ले , एक-एक करके मसाले से लिपटे हुए बैगन डालें ।

4. • धीमी आंच पर उलटते पलटते हुए बैगन को अच्छी तरह पकने और सुनहरा होने तक सेंके ।

5 • बैगन के स्लाइस 10 से 15 है तो 2 से 3 बैच में पकाए ।

6 • स्वादिष्ट बैगन भाषा बनकर तैयार है गरमा गरम दाल चावल रोटी के साथ सर्व करें।

• बहुत ही पॉपुलर और स्वादिष्ट डिश है इसे आप ट्राई जरूर करें रेसिपी पसंद आती हो तो लाइक करें कमेंट करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care