हरी मूंग के दाल की स्वादिष्ट इडली रेसिपी | मूंग दाल इडली रेसिपी | Green moong dal recepi ।

हरी मूंग प्रोटीन आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है ठंडी या किसी भी मौसम में खाने के इसकी खूब सारे फायदे हैं आज हम बनाएंगे एक हेल्थी रेसिपी हरी मूंग दाल की इदलियां जो की बहुत ही कम तेल में बनाई जाती है और यह बहुत ही सुपाच्य होती है 

इडली एक साउथ इंडियन डिश है पर इस पूरे भारत में खूब पसंद किया जाता है जिनको तेल मसाले बिल्कुल ही कम खाने हैं उनके लिए यह नाश्ता एकदम परफेक्ट है यह नाश्ता बहुत ही झटपट से बन जाता है चाहे आप लंच में बनाएं बच्चों के टिफिन के लिए या फिर डिनर में बनाएं कभी भी यह खाने के लिए एकदम परफेक्ट है 

मूंग दाल की यह हरि हरि इडलियादेखने में भी बहुत ही सुंदर लगती है तो बच्चे भी इसे खूब पसंद से खा लेते हैं इसमें हल्दी बनाने के लिए हम सब्जियां डालते हैं गाजर शिमला मिर्च दाल को फर्मेंटेड करके यानी फुल कर बनाया जाता है तो यह बहुत ही हेल्दी बनती है आईए जानते हैं इस हरी मूंग दाल की इदलियों को बनाने के तरीके को।


हरी मूंग की इडली बनाने के लिए सामग्री


एक हरी साबुत मूंग

1/4 कप दही

आधा चम्मच कसा हुआ अदरक

1/4 बड़ी कटी हुई गाजर

1/4 कप बारीक  कटी शिमला मिर्च

दो हरी मिर्च बारीक कटी

8 से 10 करी पत्ता

आधा चम्मच सरसों दाना

• एक चम्मच तेल

• चुटकी  भर हींग

• स्वाद अनुसार नमक

• एक छोटी चम्मच ईनो पाउडर



हरी मूंग की स्वादिष्ट इडलियां बनाने की रेसिपी

▪︎ मूंग को धोकर 4 घंटे पहले ही भिगो लेना है

▪︎ भिगोई हुई मूंग को जार में डालकर पीसकर पेस्ट बना ले ।

▪︎ पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें गरम तेल में सरसों दाना रिंग और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड चटकाएं फिर बारीक कटी हुई हरी मिर्च अदरक और सब्जियां डालकर 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर भूनें।

▪︎ भुनी हुई सब्जियों को पिसे हुए दाल के पेस्ट में डालकर मिलाएं साथ में नमक भी डालें और अच्छी तरह मिला लें ।

▪︎ अब किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें और इडली के सांचो में तेल लगाकर चिकना कर लें ।

▪︎ अब इडली के मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं पेस्ट ज्यादा गढा लगे तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं इस मिश्रण को चम्मच से उठाकर इडली के सारे सांचे  में भर लें ।

▪︎ अब सांचे को उठाकर गर्म पानी में रखें इडलियों को 12 से 15 मिनट भाप में पकाए ।

▪︎ नरम स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग की इडलियां बनकर तैयार है गरम-गरम इडलियों को चटनी के साथ सर्व करें





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care