लौकी का स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा बनाने की विधि | ( Lauki paratha recipe )



लौकी का पराठा बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी है
खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना बहुत ही आसान है पराठा बनाने के लिए सिर्फ गेहूं का आता और कुछ मसाले ही इसमें डाले जाते हैं जो हमारे किचन में मौजूद रहते हैं ।

लौकी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं चाहे इसकी सब्जी बना या पराठा किसी भी रूप में यह बहुत ही फायदेमंद है।
छोटे बच्चे लौकी की सब्जी खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है उन्हें अगर हम आते में मिलाकर पराठा बनाकर देते हैं तो वह बड़े ही चाव से कहेंगे और उनके लिए यह फायदेमंद भी होगा ।
लौकी के पराठे को बच्चों के टिफिन बॉक्स में दे सकते हैं या सुबह शाम के नाश्ते या खाते समय दे सकते हैं ।

आई सीखते हैं इसकी बहुत ही आसान रेसिपी

सामग्री= 

{ चार लोगों के लिए }

* 500 ग्राम लौकी

* दो कप गेहूं का आटा

* 2 चम्मच बेसन

* आधा चम्मच अजवाइन

* दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई

* 1 इंच टुकड़ा अदरक कसा हुआ

* एक चम्मच धनिया पाउडर

* 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

* एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

* आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

* आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

* आधा चम्मच कुटी  हुई काली मिर्च

* मुट्ठी भर हरा धनिया बारीक कटा हुआ

* नमक स्वाद अनुसार

* जरूरत के अनुसार तेल या घी

बनाने की विधि देखें □

□ लौकी को छिल कर धोए और कद्दूकस कर ले , बारात में आटे को डालकर छान ले ।

□ अब आते में कद्दूकस की हुई लौकी डालें साथ में सभी मसाले हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, अमचूर पाउडर ,हरा धनिया ,और स्वाद अनुसार नमक डालें ।

□ एक चम्मच तेल डालकर सभी चीजों को मिलायें  और बिना पानी डाले ही आटे को गूँथे ।

□ गुथते  समय डो ज्यादा टाइट लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं ।

□ आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें ।

□ 10 मिनट बाद आटे में एक चम्मच तेल डालकर फिर से मिलकर चिकना कर ले , हाथ में सुख आता लगाकर पराठे के साइज की लोइयां बना ले ।

□ तवे को गर्म होने के लिए आज पर रख दें और चकली पर थोड़ा सा आटा छिड़क कर लोईयों को चपटा करें और पराठे को रोल कर ले ।

□ गरम तवे पर पराठे को डालें धीमी आंच पर दोनों साइड पराठे को सेंके ।

□ दोनों तरफ हल्का सा सिकने पर पराठे पर गिया तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेक लें ।

□ गरमा गरम लौकी के पराठे तैयार हैं दही या चटनी के साथ सर्व करें

🙏दोस्तों अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें कमेंट करें









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care