दो चम्मच तेल में पालक की टिकिकया | पालक की हेल्दी रेसिपी | पालक के पकोड़े | palak ki recipe |

पलक एक बहुत ही हेल्दी साग है जो ज्यादातर ठंड के दिनों में ही मिलता है इस टाइम पर सब्जी मंडी में पालक के पत्ते बहुत ही सस्ते मिलते हैं जिनसे हम कई तरह की रेसिपीज बनाते हैं ।
आज हमारी रेसिपी है पलक की हरी भरी टिकिया जिसे हम बहुत ही कम तेल में बनाएंगे सिर्फ दो चम्मच तेल में यह खूब सारी टिकिया बनाकर तैयार हो जाती है खाने में यह बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट लगती है जिसे हम चाय या नाश्ते के लिए बना सकते हैं या सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते हैं ।

बहुत ही आसान झटपट बनने वाली रेसिपी है इसको बनाने में चीज भी बहुत ही कम लगती है तो चलिए देखते हैं इस मजेदार टेस्टी रेसिपी को कैसे बनाते हैं

पालक की टिक्किया बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम पालक के पत्ते

दो उबले हुए आलू

आधा चम्मच जीरा

दो चम्मच चावल का आटा

• एक प्याज बारीक कटा हुआ

• दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई

• आधा चम्मच अदरक कसा हुआ

• दो चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ 

• नमक स्वाद अनुसार

• दो से तीन चम्मच तेल

• आधा चम्मच अजवाइन

• आधा चम्मच हल्दी पाउडर

• एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• आधा चम्मच गरम मसाला

• आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च

• एक चम्मच अमचूर पाउडर

पालक की हरी भरी स्वादिष्ट टिक्किया बनाने की विधि देखिए 

▪︎ पालक के पत्तों को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें और उन्हें बारीक-बारीक काट ले आलुओं को छीलकर बारीक मैस कर ले या कद्दूकस कर ले ।

▪︎अब आलू और पालक को किसी कटोरे में एक साथ मिलाये अब उसमें चावल का आटाऔर सारे मसाले हल्दी, लाल मिर्च ,काली मिर्च ,अदरक ,हरी मिर्च, लाल मिर्च ,गरम मसाला ,अमचूर पाउडर ,अजवाइन, जीरा, हरा धनिया और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।

▪︎ अब हाथ पर हल्का सा तेल या घी लगाये और इसकी छोटी-छोटी  चपटी टिकिया बना लें ।

 ▪︎पैन या तवे पर दो चम्मच तेल डालकर चारों तरफ फैलाएं और अच्छी तरह गर्म कर ले अब इन टिक्कियों को डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह पकने और सुनहरा होने तक सेंक लें ।

▪︎ स्वादिष्ट और हेल्दी इन टिक्कियों को गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें ।


Comments

Popular posts from this blog

काले चने का डोसा रेसिपी | देसी चने का दोसा |Kale chane ka dosa recipe | chane ki recipe |

पोहे का नाश्ता |पोहा रेसिपी |हेल्दी नाश्ता रेसिपी | healthy breakfast recipe | sujikanashta |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )