पालक पनीर रेसिपी | पालक की रेसिपी | पनीर पालक रेसिपी | palak paneer recipe |

पालक पनीर एक बहुत ही बढ़िया सब्जी की रेसिपी है जिसमें पालक और पनीर की मसालेदार करी बनाई जाती है जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है 

 पलक में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है और प्रोटीन पनीर तो है ही प्रोटीन का खजाना पनीर और पलक को में मिलकर जो सब्जी बनाई जाती है वह बहुत ही ज्यादा हेल्दी होती है आज हम बनाएंगे पालक और पनीर से पालक पनीर ग्रेवी करी जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती है।

 इसे आप कभी भी लंच डिनर ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं बहुत ही लाजवाब सब्जी है और इस सब्जी को बनाना भी बहुत आसान है बिल्कुल कम तेल मसाले के साथ यह सब्जी बनाई जाती है तो चलिए देख लेते हैं इस सब्जी को कैसे बनाते हैं जानते हैं इसकी मजेदार और आसान रेसिपी को ।

 पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री 

▪︎200 ग्राम पनीर

▪︎200 ग्राम ताजा पालक के पत्ते

▪︎दो प्याज बारीक कटा हुआ

▪︎5 से 6 लहसुन की कलियां

▪︎आधा इंच टुकड़ा अदरक का

▪︎दो पके टमाटर 

▪︎एक चम्मच धनिया पाउडर

▪︎आधा चम्मच हल्दी पाउडर

▪︎आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

▪︎आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

▪︎एक हरी मिर्च

▪︎थोड़े से खड़े गरम मसाले

▪︎ दो चम्मच ताजी मलाई

▪︎आधा चम्मच जीरा

▪︎एक तेज पत्ता

▪︎जरूरत के अनुसार तेल या घी

▪︎नमक स्वाद अनुसार

पालक पनीर बनाने की विधि▪︎

1▪︎ एक बर्तन में पानी गरम करें पालक के पत्तों को धोकर गर्म पानी में डालें ढककर 5 से 6 मिनट छोड़ दें ठंडा होने के बाद पालक की पत्तियों को निकाल कर पीसकर पेस्ट बना लें ।

2▪︎ पनीर को काटकर छोटे टुकड़े कर लें , टमाटर हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना ले ।

3▪︎ पैन में एक चम्मच तेल या घी गर्म करें पनीर के टुकड़ों को डालकर मीडियम आंच पर 2 मिनट के लिए हल्का फ्राई  कर लें और निकाल कर अलग रखें ।

4▪︎ कढ़ाई में दो चम्मच तेल या घी डालकर गर्म करें अब जीरा, खड़े गरम मसाले, और तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड भुने फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालें ।

5▪︎ प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूल लेना है फिर पिसे हुए टमाटर अदरक मिर्च का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर भूनें ।

6▪︎ पाउडर मसाले हल्दी मिर्च धनिया डालकर अच्छी  तरह मिलाते हुए मसाले को तेल छुटने तक भूने ।

7▪︎ अब पिसे हुए पालक की पयूरी  डालकर मिलायें थोड़ा सा पानी डालकर मसाले के साथ पालक के पेस्ट को दो-तीन मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं ।

8▪︎ अब फ्राई किए पनीर के टुकड़े डालें साथ में स्वाद अनुसार नमक और गरम मसाला डालकर मिलायें ढककर सब्जी को धीमी आंच पर 2 मिनट पकाएं।

9▪︎ आखिर में दूध की मलाई को अच्छी तरह फेटकर डालें  मिलाकर गैस को बंद कर दें स्वादिष्ट पलक पनीर बनकर तैयार है गरमा गरम रोटी पराठे या चावल के साथ सर्व करें







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care