चावल के आटे के लड्डू रेसिपी | चावल के लड्डू रेसिपी | लड्डू रेसिपी | ( Rice laddu recipe )

सर्दियों में स्पेशल चावल के आटे के लड्डू 



चावल के आटे के लड्डू ज्यादातर सर्दियों में ही बनाए जाते हैं ठंड के दिनों में जब हल्की गुलाबी धूप निकलती है तो धूप में बैठकर इन लड्डुओं को खाने का मजा ही कुछ और होता है 

चावल के आटे के लड्डू चावल को धोकर सुखाकर उसका आटा तैयार किया जाता है गुड इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर इस लड्डू को बनाया जाता है ।

चावल के आटे के लड्डू यूं तो भारत में कई जगहों पर पसंद किया जाता है पर मोस्टली उत्तर प्रदेश बिहार में चावल के आटे के लड्डू ठंड के दिनों में घर-घर बनाए जाते हैं कि बच्चे बड़े सबको खूब पसंद आते हैं चावल के आटे के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं बनाना भी इसे बहुत ही आसान है आईए जानते हैं इसके बहुत ही सिंपल और आसान रेसिपी को ।

चावल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री


दो कप चावल का आटा 

150 ग्राम पिसी हुई चीनी

1/4 कप ताजी दूध की मलाई

50 ग्राम नारियल का बुरादा

एक चम्मच इलायची पाउडर

• थोड़े से कटे हुए मेवे 


 के आटे के लड्डू बनाने की विधि

1 • कढ़ाई को आंच पर रखकर गर्म करें और चावल के आटे को डालकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट या तब तक भूनें  जब तक की कच्चापन ना निकल जाए।


2 • जब चावल का आटा  अच्छी तरह भून जाए तब उसमें दूध की मलाई डालें और दो से तीन मिनट फिर भुने ।

3 • नारियल का बुरादा  और चीनी डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट भुने इससे चीनी घुल जाएगी और मिश्रण चिपचिपा हो जाएगा ।


4 • अब आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए में डालकर मिला लें गैस को बंद कर दें मिश्रण को आंच से उतार लें और ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें ।

5 • 10 मिनट बाद मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाएगा अब हाथ से अच्छी तरह मिलाएं थोड़ी बहुत गुठलियों होगी तो फूट जाएगी और मिश्रण मुलायम हो जाएगा।

6 • अब हाथ में हल्का सा घी लगे और इसके अपने मनपसंद साइज के छोटे या बड़े लड्डू बना ले बहुत ही आसानी से बन जायेंगे ।


भुनते समय चीनी पाउडर अगर घुले नहीं तो दो-तीन चम्मच दूध के छीटे लगाये चीनी घुल जाएगी और मिश्रण चिपचिपा हो जाएगा ।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अलसी के लड्डू बनाने का आसान तरीका |Alsi ke laddu | laddu recipe | Flaxseeds laddu recipe |

अलसी ( तीसी ) के लड्डू बनाने की विधि | ( Flaxseeds laddu recipe )

हेल्थ को मजबूत बनाएं यह 5 घरेलू टिप्स- kitchen tips for your health care